Categories: बिजनेस

WHO ने भारतीय कफ सिरप को लेकर किया अलर्ट, कंपनी ने बताया साजिश

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पंजाब की क्यूपी फार्माकेम लिमिटेड कंपनी के कफ सिरप पर सवाल उठाए हैं. WHO ने इस कफ सिरप को सब स्टैंडर्ड बताते हुए मेडिकल अलर्ट जारी किया है.  डब्ल्यूएचओ ने मार्शल आइलैंड और माइक्रोनेशिया में भारतीय कंपनी के दूषित कफ सिरप की एक खेप मिलने का दावा किया है.

क्यों बताया सब स्टैंडर्ड-

WHO का कहना है कि कंपनी के गुइफ़ेनेसिन टीजी सिरप (GUAIFENESIN SYRUP TG SYRUP) की टेस्टिंग के लिए नमूनों को लिया गया. इन सैंपल्स में डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा ज्यादा पाई गई है साथ ही ये दोनों तत्व ही इंसान के लिए जहरीले होते हैं. यही वजह है कि WHO ने इसे खतरनाक बताया है. हालांकि WHO ने ये खुलासा नहीं किया है कि इनके इस्तेमाल से अभी तक कोई बीमार पड़ा है या नहीं .

अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल यानी CDC की वेबसाइट के मुताबिक  “Ethylene glycol (इथलिन ग्लायकोल) रंग और गंध रहित एक लिक्विड है जो मीठा होता है चीजों को जमने से रोकता है। हालांकि इसका ज्यादा इस्तेमाल किडनी और दिमाग पर बुरा असर डाल सकते हैं.”

ये भी पढ़ें- Swiggy से खाना मंगाना हुआ महंगा, यूजर्स से हर ऑर्डर पर वसूल करेगी 2 रूपए.

वहीं कप सिरप बनाने वाली कंपनी क्यूपी फार्माकेम लिमिटेड ने इसे साजिश बताते हुए लीगल एक्शन लेने की बात कही है. कंपनी के मालिक सुधीर पाठक का कहना  है कि कंपनी का दावा है कि उनके प्रोडक्ट में कोई खराबी नहीं है. वो साजिश और धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं. उनका कहना है कि उनकी कंपनी ने ये कफ सिरप 2020 में कंबोडिया की एक कंपनी को बेचे थे . ऐसे सवाल उठता है कि उनका प्रोडक्ट 2023 में मार्शल आइलैंड और माइक्रोनेशिया कैसे पहुंच गया. कंपनी का कहना है कि ये उनकी कंपनी की इमेज खराब करने के लिए जानबूझकर उठाया कदम है और वो इसके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे. कंपनी कंबोडिया की कंपनी को लीगल नोटिस भेजने की तैयारी में है.

कफ सिरप में मिले तत्वों को लेकर कंपनी का कहना  है कि इथलिन ग्लायकोल केमिकल कफ सिरप के लिए जरूरी होता है इसके बिना कफ सिरप बनाना पॉसिबल नहीं है . परेशानी तब होती है जब इन कफ सिर्फ को ठीक टेंपरेचर में न रखा गया हो.

इन कप सिरप पर उठ चुके हैं सवाल-

ये पहली बार नहीं है जब WHO ने भारतीय कफ सिरप पर सवाल उठाए हैं. इससे  पहले WHO दिसंबर 2022 में नोएडा की फार्मा कंपनी मेरियन बायोटेक के AMBRONOL सिरप और DOK-1 मैक्स सिरप को लेकर अलर्ट जारी कर चुका है. ये कंपनी फिलहाल बंद है. वहीं अक्टूबर 2022 में हरियाणा की मेडन फार्मा के चार कफ सिरप को लेकर भी WHO अलर्ट जारी कर चुका है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

16 minutes ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

39 minutes ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

2 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

2 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

2 hours ago

गोली मिस हुई और बच गई जान! आरा में बेखौफ बदमाशों ने शिक्षक से की चेन छिनतई की कोशिश

Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…

2 hours ago