देश

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का विवादित बयान, कहा- भाजपा के हाथ खून से रंगे हुए हैं, राजनीतिक फायदे के लिए जवानों की करा दी हत्या

Delhi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भाजपा को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है. अपने बयान में उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार न केवल भ्रष्ट है, बल्कि उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं. बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह असम में कांग्रेस पार्टी की एक बैठक में हिस्सा लेने गए थे.

पुलवामा हमले को लेकर दिया बड़ा बयान

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के हाथ खून से सने हुए हैं और उसने राजनीतिक फायदे के लिए जवानों की हत्या करा दी. वहीं उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर कहा कि, राजनीतिक फायदे के लिए पुलवामा हमले का ढिंढोरा पीटा गया, उस वक्त लोगों को पता ही नहीं था कि यह सब राजनीतिक फायदे के लिए हो रहा है और जिस पार्टी को वोट दे रहे हैं उसकी मिलीभगत है.

देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा पैदा कर चुकी है. इस देश के नौजवान सैनिकों के मान–सम्मान को सरकार ने ठेस पहुंचाया है, उनकी हत्या की है और यह हत्या केवल राजनीतिक फायदा उठाने के लिए की है. पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि, पुलवामा हमले के बाद पूरे देश में ढिंढोरा पीटने वाले सिर्फ राजनीतिक फायदे की बात इस मामले में करते रहे और भोली–भाली जनता ने उनको फायदा दे भी दिया.

इसे भी पढ़ें: Brij Bhushan: विवादों में फंसे सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में उतरे कई विधायक, बोले- “कांग्रेस कर रही है साजिश”

सारा खेल राजनीतिक फायदे के लिए

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता को तब मालूम नहीं था कि सारा खेल राजनीतिक लाभ उठाने के लिए हो रहा है. जिस दल को वोट दे रहे हैं वो मिले हुए हैं. जम्मू कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मालिक द्वारा दिए बयानों को लेकर जितेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि पुलवामा हमले को लेकर खुलासे के बीस दिन बीतने के बाद भी पीएम मोदी चुप क्यों हैं?

Rohit Rai

Recent Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

42 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

57 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

1 hour ago