होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
वंदे भारत एक्सप्रेस
Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को लगातार सुविधा मुहैया करवाते रहता है. इसी कड़ी में रलवे आधुनिक सुविधाओं से लैस 100 प्रतिशत स्वदेशी तकनीक से बनी वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रहा है. देश की पहली वंदे भारत ट्रेन साल 2019 में दिल्ली-वाराणसी रूट पर चलाई गई थी. लॉन्च होने के बाद से ही यह ट्रेन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. रेल मंत्रालय और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में वंदे भारत ट्रेन का एक बेहद खूबसूरत वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ट्रेन झील के किनारे और घाटी से गुजर रही है.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये वीडियो शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि वंदे भारत तट और घाटी से गुजर रहा है. यह नजारा बेहद आकर्षक है. प्रकृति की खूबसूरती के बीच दौड़ता वंदे भारत देख हर कोई हैरान रह जाएगा. इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए रेल मंत्री ने लिखा कि तट के किनारे वंदे भारत ट्रेन! इस अवस्था को पहचानिए.
इस खूबसूरत वीडियो के शेयर होते ही लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं, इस वीडियो को 24,000 से ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके हैं. रजनी नाम के एक यूजर ने लिखा कि ये भारत की खूबसूरती और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन उदाहरण है. एक यूजर ने लिखा कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल के हावड़ा-पुरी रूट का है. ज्यादातर लोगों का कहना है कि ये वीडियो हावड़ा-पुरी रूट का है. अभी तक अश्विनी वैष्णव ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह वीडियो किस रूट की वंदे भारत ट्रेन का है.
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…