बिजनेस

Delhi का सबसे महंगा इलाका, अरबपतियों की पहली पसंद, जहां बंगले बिकते हैं करोड़ों में

दिल्ली शहर पहले से लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक माना जाता है. लाल किला, इंडिया गेट, कुतुब मीनार, राष्ट्रपति भवन और देश की संसद इस शहर का गौरव बढ़ाती हैं. जब शहर इतना कुछ है तो यहां की प्रॉपर्टी इतनी महंगी क्यों ना हो. इसी सिलसिले में दिल्ली के पूर्व में स्थित सुंदर नगर का नाम भी जुड़ा हुआ है. यहां पर भी प्रॉपर्टी के रेट करोड़ों में जाते रहे हैं.

65 करोड़ में खरीदा प्लॉट

दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित और महंगे इलाकों में से एक सुंदर नगर एक बार फिर एक बड़ी रियल एस्टेट डील को लेकर सुर्खियों में है. दिल्ली के अशोक मित्तल ने 65 करोड़ रुपये की एक प्रॉपर्टी खरीदी है. रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स (CRE Matrix)के दस्तावेजों के अनुसार, यह बंगला 866 वर्ग गज के प्लॉट पर बना है.

पहले हिस्से में ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट (कुल 4,846.88 वर्ग फुट) को ₹34 करोड़ में खरीदा गया है, जिसके लिए उन्होंने ₹2.38 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है. दूसरे हिस्से में, उन्होंने पहला फ्लोर (3,118.62 वर्ग फुट) ₹31 करोड़ में खरीदा, जिसके लिए ₹2.17 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी दी गई. इसे पूरे सौदे की कीमत ₹65 करोड़ हो गई है.

क्या है सुंदर नगर की खासियत

सुंदर नगर दिल्ली के प्राइम लोकेशन में से एक माना जाता है. दिल्ली की सबसे महंगी जगहा लुटियंस दिल्ली के बिल्कुल बगल में सुंदर नगर बसा है. सुंदर नगर देश की संसद, राष्ट्रपति भवन, सुप्रीम कोर्ट जैसे बड़े राष्ट्रीय संस्थान के पास स्थित है. दूसरी ओर यह पुराना किला, चिड़ियाघर और प्रगति मैदान जैसे महत्वपूर्ण स्थलों से घिरा हुआ है.

सुंदर नगर अपने नाम के तरह अपनी खूबसूरती और हरियाली की वजह से भी मशहूर है. इस तरह की प्राइम लोकेशन दिल्ली-एनसीआर में कहीं और नहीं है. यहां से प्रमुख सरकारी ऑफिस, व्यावसायिक केंद्रों और दिल्ली के मुख्य रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में कुछ ही मिनट लगते हैं.

रियल एस्टेट के लिए खजाना

सुंदर नगर अपने प्राइम लोकेशन की वजह से रियल एस्टेट के लिए सोने की खदान बना हुआ है. यहां पर कोई प्रॉपर्टी 500 वर्ग गज या 1000 वर्ग गज के कम की नहीं है. इस कॉलोनी में जमीन के छोटे टुकड़े उपलब्ध नहीं हैं.इसी वजह से यहां की कीमत आसमान छू रही है.

ये भी पढ़ें: रियल एस्टेट सेक्टर के अच्छे दिन! 2026 तक भारत में सालाना 5-7 अरब डॉलर निवेश का अनुमान — जानिए जरूरी बातें

पिछले कुछ सालों में यहां 900 से 1000 वर्ग गज के बंगलों के सौदे ₹80 करोड़ से लेकर ₹100 करोड़ तक की कीमतों पर हुए हैं. ये सौदे आमतौर पर देश के बड़े उद्योगपतियों, कॉर्पोरेट लीडरों, या कानूनी दिग्गजों द्वारा गोपनीयता के साथ किए जाते हैं. सुंदर नगर की प्रॉपर्टी सिर्फ रहने के लिए नहीं है, बल्कि निवेश के लिहाज से भी बेहतरीन है, क्योंकि इससे आप अच्छा रिटर्न काम सकते है.

-भारत एक्सप्रेस 

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago