Cyber Awareness Month: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने साइबर अवेयरनेस मंथ के प्रोग्राम में अपनी बेटी के साथ हुई एक शर्मनाक हरकत के बारे में बताया. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कहा कि मेरी 13 वर्षीय बेटी से उसके नग्न फोटो मांगे गए थे. उन्होंने कहा- कुछ माह पहले मेरी बेटी एक ऑनलाइन वीडियो गेम खेल रही थी, जहां अज्ञात शख्स ने उससे जेंडर पूछा.
जब बेटी ने जवाब दिया कि वह लड़की है, तो उसे अश्लील फोटो भेजने के लिए कहा गया. हालांकि, बेटी ने तुरंत गेम बंद कर दिया और मां (ट्विंकल खन्ना) को इन्फोर्म किया. शख्स ने मेरी बेटी को कहा था- “क्या आप मुझे अपनी नग्न तस्वीरें भेज सकती हैं?”
अक्षय कुमार बोले-
“मैं आप सभी को एक छोटी-सी घटना बताना चाहता हूं, जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर हुई थी. मेरी बेटी एक वीडियो गेम खेल रही थी और कुछ ऐसे वीडियो गेम्स होते हैं जिन्हें आप किसी के साथ ऑनलाइन खेल सकते हैं. उस समय वह एक अनजान व्यक्ति के साथ खेल रही थी. जब आप गेम खेलते हैं, तो वहां से कभी-कभी मैसेज आने लगते हैं. एक मैसेज आया तुम लड़का हो या लड़की? मेरी बेटी ने जवाब दिया लड़की. उसके बाद उस व्यक्ति ने मैसेज भेजा कि क्या तुम अपनी न्यूड तस्वीरें भेज सकती हो? उसने तुरंत गेम बंद कर दिया और जाकर अपनी मां ट्विंकल को बताया. यहीं से चीजें शुरू होती हैं. यह भी साइबर क्राइम का हिस्सा है.”
इस शर्मनाक वाकया पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने चिंता जताई कि ऐसे मामले में बच्चे ब्लैकमेलिंग का शिकार हो सकते हैं और आत्महत्या तक कर सकते हैं. उन्होंने मांग की कि स्कूलों में साइबर अपराध के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाए.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) द्वारा बयां की गई इस घटना ने साइबर अवेयरनेस मंथ के प्रोग्राम में ऑनलाइन सुरक्षा और बच्चों की डिजिटल दुनिया में सुरक्षा पर फिर से विचार करने की जरूरत को रेखांकित किया. अक्षय कुमार की पहल से साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी. उनकी मांग स्कूलों में साइबर शिक्षा को अनिवार्य करने की है, ताकि बच्चे ऐसे खतरों से सुरक्षित रहें.
यह भी पढिए: जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर मेरठ में लॉन्च, अक्षय कुमार ने कहा- किसानों की कहानी दिखाएगी फिल्म
Also Follow Bharat Express on X
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…