महाराष्ट्र के अमरावती जिले में वलगांव स्थित दरियापुर जंक्शन के पास रविवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब कुछ हिंदुत्व संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गाय तस्करी के शक में शंकरपट प्रतियोगिता के लिए बैलों की जोड़ी ले जा रहे एक व्यक्ति को रोक लिया. आरोप है कि पूछताछ के दौरान विवाद बढ़ने पर भीड़ ने बैल मालिक की पिटाई कर दी और उसकी कार में तोड़फोड़ की.
मिली जानकारी के अनुसार, बैलों का मालिक अपनी कार से शंकरपट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहा था. दरियापुर जंक्शन के पास कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी रुकवाई और बैलों से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोगों ने उस व्यक्ति के साथ मारपीट की और वाहन को नुकसान पहुंचाया.
घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया. स्थिति बिगड़ती देख अमरावती शहर पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद लोग तितर-बितर हो गए और हालात काबू में आ गए.
पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. अधिकारियों के मुताबिक, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बैल मालिक के पास आवश्यक दस्तावेज थे या नहीं.
ये भी पढ़ें: MP के सिंगरौली में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, जादू-टोने के शक में दो की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें. कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…