Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

MP के सिंगरौली में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, जादू-टोने के शक में दो की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में जादू-टोने के शक में दो लोगों की हत्या कर दी गई. बीच-बचाव करने आई तीन महिलाएं घायल हुईं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

Singrauli double murder

रिपोर्ट- शकील अहमद सिद्दीकी


मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के थाना जियावन अंतर्गत ग्राम लोहरा में जादू-टोने के शक में दो लोगों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. इस सनसनीखेज वारदात में बीच-बचाव करने आई तीन महिलाएं भी घायल हो गईं, जिनका इलाज जारी है. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है.

जादू-टोना से दो लोगों की मौत?

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि गांव के ही 21 वर्षीय युवक छत्रपति सिंह गोड ने जादू-टोने के संदेह में इस वारदात को अंजाम दिया. मृतकों की पहचान फूल कुमारी सिंह और केमला पिता बलदेव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि मृतक उसके खिलाफ जादू-टोना कर रहे थे, इसी बात को लेकर उसने हमला कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही जियावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

पुलिस कर रही जांच

वारदात के बाद गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल है. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गांव में भारी बल तैनात कर दिया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. कुंडवार चौकी और जियावन थाने की पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटी हुई है.


ये भी पढ़ें: अंबाला: हेड कांस्टेबल की गाड़ी ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, युवती को कुचल डाला; आरोपी पर कार्रवाई को लेकर SHO ने दिया ये बयान


पुलिस ने आरोपी के घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital