Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने वाले दो मजदूरों को चोरी के संदेह में बेरहमी से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई.
पीड़ितों की पहचान अभिषेक भांबी और विनोद भांबी के रूप में हुई है, जो राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रहने वाले हैं. दोनों मजदूरों को खपराभट्टी इलाके की एक आइसक्रीम फैक्ट्री में ठेकेदारी के माध्यम से काम पर रखा गया था. फैक्ट्री का मालिक छोटू गुर्जर है, और यह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आता है.
घटना 14 अप्रैल की है, जब फैक्ट्री मालिक छोटू गुर्जर और उसके साथी मुकेश शर्मा ने दोनों कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें निर्वस्त्र कर न केवल बुरी तरह पीटा, बल्कि बिजली के झटके भी दिए और उनके नाखून तक उखाड़ दिए.
इस अमानवीय घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है.
घटना के सामने आने के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि, आरोपी छोटू गुर्जर और मुकेश शर्मा फिलहाल फरार हैं. पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं. इस घटना ने राज्यभर में मानवाधिकार हनन और मजदूरों के प्रति क्रूरता की बहस को फिर से तेज कर दिया है.
यह भी पढ़िए: दृष्टिहीन बेटियों के परिवार का सहारा बने योगी, अफसरों से भिजवाया अनाज
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…