Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Chhattisgarh में अमानवीयता: चोरी के शक में कर्मचारियों को निर्वस्त्र कर उनके नाखून उखाड़े, बिजली के झटके मारे

Human Rights Violation in Chhattisgarh: कोरबा में चोरी के शक में आइसक्रीम फैक्ट्री के दो मजदूरों को निर्वस्त्र कर नाखून उखाड़े, बिजली के झटके दिए. घटना का वीडियो वायरल, आरोपी फरार.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने वाले दो मजदूरों को चोरी के संदेह में बेरहमी से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई.

पीड़ितों की पहचान अभिषेक भांबी और विनोद भांबी के रूप में हुई है, जो राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रहने वाले हैं. दोनों मजदूरों को खपराभट्टी इलाके की एक आइसक्रीम फैक्ट्री में ठेकेदारी के माध्यम से काम पर रखा गया था. फैक्ट्री का मालिक छोटू गुर्जर है, और यह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आता है.

घटना 14 अप्रैल की है, जब फैक्ट्री मालिक छोटू गुर्जर और उसके साथी मुकेश शर्मा ने दोनों कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें निर्वस्त्र कर न केवल बुरी तरह पीटा, बल्कि बिजली के झटके भी दिए और उनके नाखून तक उखाड़ दिए.

इस अमानवीय घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है.

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार

घटना के सामने आने के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि, आरोपी छोटू गुर्जर और मुकेश शर्मा फिलहाल फरार हैं. पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं. इस घटना ने राज्यभर में मानवाधिकार हनन और मजदूरों के प्रति क्रूरता की बहस को फिर से तेज कर दिया है.

यह भी पढ़िए: दृष्टिहीन बेटियों के परिवार का सहारा बने योगी, अफसरों से भिजवाया अनाज



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital