जमशेदपुर के धालभूमगढ़ कस्बे में एक मंदिर के पास असामाजिक तत्वों की शरारत को लेकर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. प्रखंड मुख्यालय स्थित हनुमान वाटिका मंदिर के पास सड़क के किनारे रामनवमी के उपलक्ष्य में लगाए गए धार्मिक ध्वज को किसी ने उखाड़कर फेंक दिया और प्रतिबंधित मांस फेंक दिया.
सोमवार को यह खबर पूरे इलाके में फैली और देखते ही देखते सैकड़ों लोग घटना पर विरोध जताते हुए सड़क पर उतर आए. धालभूमगढ़ के पास लोगों ने एनएच-18 को सुबह नौ बजे से जाम कर दिया है. लोग सड़क पर उतरकर घटना के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. दोपहर एक बजे तक जाम जारी है और इस वजह से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है. लोगों ने धालभूमगढ़ और नरसिंहगढ़ बाजार को बंद करा दिया है.
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, घाटशिला के अनुमंडलाधिकारी सुनील चंद्र, मुसाबनी थाना प्रभारी संदीप भगत और अन्य पुलिस अधिकारी उत्तेजित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है. जानबूझकर धार्मिक आस्था पर हमला करने वाले तत्वों की पहचान करके उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए.
स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार को रामनवमी की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई थी. इस मौके पर प्रखंड मुख्यालय में मंदिर के पास बड़ी संख्या में धार्मिक ध्वज लगाए गए थे. देर शाम शोभायात्रा का समापन हुआ और लोग अपने-अपने घर चले गए.
सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने देखा कि झंडा उखाड़कर फेंक दिया गया है और पास में प्रतिबंधित मांस बिखरा है. मंदिर की घंटी समेत कई सामान भी गायब कर दिए गए हैं. आशंका है कि देर रात किसी ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश के तहत ऐसी हरकत की है. एक साल पहले भी इसी स्थान पर शरारती तत्वों द्वारा प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंका गया था, जिसे लेकर कई दिनों तक बवाल हुआ था.
यह भी पढ़ें- बाबा रामदेव ने बताया, कैसे गर्म जलेबी माइग्रेन के दर्द से दिला सकती है राहत.
ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक सेल का गठन किया गया है और सभी एंगल से जांच की जा रही है. शरारती तत्वों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…