रिपोर्ट: यश द्विवेदी
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने शालिनी यादव नामक महिला की संदिग्ध मौत की गुत्थी को सुलझाते हुए उसके पति दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी पति ने कबूल किया है कि उसने ही अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की थी.
पुलिस के अनुसार, शालिनी यादव और दिलीप कुमार का विवाह वर्ष 2017 में हुआ था और दोनों का एक 8 साल का बेटा भी है. मृतका के पिता धर्म सिंह का आरोप है कि दिलीप के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसका शालिनी लगातार विरोध करती थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन क्लेश और झगड़ा होता था. पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.
पूछताछ में सामने आई कहानी के अनुसार, 8 अगस्त की सुबह करीब 5:15 बजे जब शालिनी आंगन में बर्तन धो रही थी, तब आरोपी ने पीछे से एल्युमीनियम के कुकर के ढक्कन से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. शालिनी के बेहोश होकर गिरते ही आरोपी ने उसे पानी से भरे प्लास्टिक के बाथटब में डालकर उसकी गर्दन दबाए रखी, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई.
इसके बाद आरोपी ने खून के धब्बे धोए और खुद को बेकसूर साबित करने के लिए बाइक लेकर ‘मॉर्निंग वॉक’ पर निकल गया. वापस आकर उसने परिजनों को शालिनी के गिरकर घायल होने का नाटक रचा और उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी दिलीप की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया कुकर का ढक्कन, टूटे कांच के टुकड़े, प्लास्टिक का बाथटब, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है.
यह भी पढ़िए: Dhamtari: बहुचर्चित भोयना तिहरे हत्याकांड पर अदालत का 1 साल के भीतर फैसला आया, 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…