Firozpur Terrorist Arrest: पंजाब के फिरोजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से RDX से भरे दो IED बरामद किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, इनका इरादा किसी बड़े धमाके को अंजाम देने का था.
गिरफ्तार किए गए आतंकियों के नाम जग्गा सिंह और मनजिंदर सिंह बताए गए हैं. दोनों लंबे समय से एक खतरनाक आतंकी नेटवर्क का हिस्सा थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये दोनों जर्मनी में बैठे आतंकवादी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों के संपर्क में थे.
पंजाब पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि इन आतंकियों के संबंध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी हैं, जो इस समय जेल में बंद है. माना जा रहा है कि आतंक और अपराध की यह मिली-जुली साजिश पंजाब को अस्थिर करने के मकसद से रची गई थी.
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि फिरोजपुर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. उन्होंने कहा कि यह आतंकी मॉड्यूल गोल्डी ढिल्लों के निर्देश पर चल रहा था, जो फिलहाल जर्मनी में छिपा हुआ है.
ISI की साजिश नाकाम
डीजीपी ने आगे कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI राज्य की शांति भंग करना चाहती थी. लेकिन हमारी सतर्कता के कारण यह योजना समय रहते नाकाम कर दी गई.
गोल्डी ढिल्लों पर इनाम घोषित
गौर करने वाली बात यह है कि गोल्डी ढिल्लों पर एनआईए ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है. उसका नाम पहले भी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के साथ जोड़ा गया है.
मामले में दर्ज हुई FIR
इस पूरे मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन यूनिट (SSOC) मोहाली में विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड में हैं. उनसे आतंकवादी गतिविधियों के बारे में पूछताछ की जा रही है.
जांच अभी जारी है
पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी अहम सुराग मिल सकते हैं. इस कार्रवाई से पंजाब में संभावित आतंकी हमले को रोकने में सफलता मिली है.
इसे भी पढ़ें- जलियांवाला बाग नरसंहार: अमित शाह ने बताया ‘काला अध्याय, जिसने देश को झकझोरा’, गृह मंत्री ने शहीदों को किया नमन
-भारत एक्सप्रेस
NEET UG Age Limit: नीट यूजी में बिना किसी उम्र सीमा के 70 साल तक…
Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…
राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…
EPFO Alert: EPFO ने कंपनियों को सितंबर 2026 का ECR और पीएफ बकाया 15 अक्टूबर…
Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…
PM Modi Chennai Visit: चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण से लेकर अमृत भारत स्टेशनों और…