Bharat Express DD Free Dish

Gopal Khemka Murder Case: बिजनेसमैन गोपाल खेमका हत्या मामले में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, इस गैंगस्टर का नाम आ रहा सामने, क्या सुलझने वाली है खेमका मर्डर मिस्ट्री?

पुलिस को शक है कि इस मर्डर में अजय वर्मा का हाथ हो सकता है. बताया जा रहा है कि कल पुलिस ने बेऊर जेल में जब छापेमारी की तो वहां अजय वर्मा से भी पूछताछ की गई.

Gopal Khemka Murder Case

बिजनेसमैन गोपाल खेमका हत्या मामला

Gopal Khemka Murder Case: बिहार की राजधानी पटना में हुए बिजनेसमैन गोपाल खेमका (Gopal Khemka) की मर्डर मिस्ट्री को लेकर पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस को शक है कि ये मामला सुपारी किलिंग की हो सकती है. खेमका मर्डर (Gopal Khemka Murder Case) मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है. अब नई जानकारी सामने आ रही है कि पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल मर्डर मामले में पटना के बेऊर जेल में बंद गैंगस्टर अजय वर्मा से पूछताछ की है.

पुलिस को शक है कि इस मर्डर में अजय वर्मा का हाथ हो सकता है. बताया जा रहा है कि कल पुलिस ने बेऊर जेल में जब छापेमारी की तो वहां अजय वर्मा से भी पूछताछ की गई. पुलिस को जमीन विवाद में गोपाल खेमका की हत्या का शक है. इसलिए इसे सुपारी किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है.

पुरानी रंजिश या जमीन विवाद का मामला

कल रात गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्थित पनास होटल के पास बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या कर दी गई. हत्या उस समय हुई जब वो अपने अपार्टमेंट में दाखिल होने के लिए गाड़ी से नीचे उतर रहे थे. तभी घात लगाए हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी. वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमलावर फरार हो गए. वहीं घटना के बाद गोपाल खेमका को परिजन अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस को शक है कि इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या जमीन विवाद का मामला हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Gopal Khemka Murder Case: 6 महीने में 8 बिजनेसमैन की हत्या…सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से कत्ल, क्या बिहार में जंगलराज पार्ट 2 की हो चुकी है शुरूआत?

बेटे की भी इसी तरह की गई थी हत्या

यह पहली बार नहीं है कि गोपाल खेमका या उनके परिवार को निशाना बनाया गया हो. इससे पहले साल 2018 में अपराधियों ने गोपाल के बड़े बेटे गुंजन की भी वैशाली जिले में गोली मारकर हत्या कर दी थी.

कौन हैं गोपाल खेमका?

गोपाल खेमका पेशे से एक डॉक्टर और व्यवसायी थे. उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद हेल्थकेयर सेक्टर में अपना हाथ अजमाना शुरू कर दिया. उन्होंने पटना के राजेंद्र नगर में मगध हॉस्पिटल खोला. मगध हॉस्पिटल चल निकला. जिसके बाद से खेमका कभी रुके नहीं और अपना कारोबार धीरे-धीरे बढ़ाने लगे. गोपाल खेमका एक के बाद एक कई फैक्ट्रियां खोली और एक सफल व्यवसायी बनकर उभरे. उनकी हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में कार्टन की फैक्ट्री थी. जिसकी देखरेख का जिम्मा उनके बड़े बेटे गुंजन खेमका करते थे, लेकिन 2018 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read