राधिका लोखंडे ने पति अनिल लोखंडे की हत्या की.
वट पूर्णिमा के दिन महाराष्ट्र के सांगली जिले के कुपवाड़ इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. हाल ही में विवाह बंधन में बंधी राधिका लोखंडे (Radhika Lokhande) ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि यह वारदात 10 जून की देर रात की है, जब पति गहरी नींद में सो रहा था. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
23 मई को सतारा निवासी राधिका लोखंडे (Radhika Lokhande) की शादी सांगली के अनिल लोखंडे से हुई थी. यह अनिल की दूसरी शादी थी, क्योंकि उनकी पहली पत्नी की कैंसर से मृत्यु हो चुकी थी. विवाह के महज तीन हफ्तों के भीतर यह रिश्ता हिंसा में बदल गया.
पुलिस के अनुसार, 10 जून की रात राधिका और अनिल के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. झगड़े के बाद जब अनिल रात करीब 12:30 बजे सो गया, तब राधिका (Radhika Lokhande) ने कुल्हाड़ी उठाकर उसके सिर पर वार किया. इस हमले में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई. कुपवाड़ एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. इसी बात से नाराज़ होकर राधिका (Radhika Lokhande) ने जानलेवा हमला किया. पुलिस का मानना है कि इस घटना की जड़ में पारिवारिक कलह और फिजिकल रिलेशन की असहमति है.
वारदात को अंजाम देने के बाद राधिका (Radhika Lokhande) ने अपने चचेरे भाई को फोन कर इस घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. बुधवार 11 जून को पुलिस ने राधिका को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक दीपक भंडवलकर ने बताया कि मृतक के रिश्तेदार मुकेश लोखंडे की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है. फिलहाल पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है. अधिकारियों का कहना है कि घटना की गहराई से जांच की जा रही है ताकि असली वजह स्पष्ट हो सके.
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…
दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…