उत्तर प्रदेश

अवैध घुसपैठ भारत में सुरक्षा, रोज़गार और जनसंख्या संतुलन पर सीधा हमला, इसे रोकने के लिए तेज-ठोस निर्वासन नीति बने: डॉ. राजेश्वर सिंह

उत्‍तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अवैध घुसपैठ की समस्या को लेकर आवाज उठाई है. उन्होंने अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा, रोजगार, जनसंख्या संतुलन और सांस्कृतिक स्थिरता के लिए गंभीर खतरे के रूप में रेखांकित किया.

डॉ. राजेश्वर सिंह के अनुसार, गृह मंत्रालय के आंकड़ों के आधार पर 1997 में 1 करोड़, 2004 में 1.2 करोड़, और 2016 में 2 करोड़ अवैध बांग्लादेशी भारत में थे, और अब यह संख्या अनुमान से कहीं अधिक हो सकती है. इस समस्या से निपटने के लिए उन्‍होंने छह बिंदुओं का सुझाव भी दिया है.

 

डॉ. राजेश्वर सिंह ने 6 महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर कार्य किये जाने की आवश्यकता जताई-

  • पहला, विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 में संशोधन कर समयबद्ध निर्वासन प्रक्रिया लागू करना और जिला मजिस्ट्रेट को निर्वासन आदेश देने का अधिकार देना.
  • दूसरा, विशेष इमिग्रेशन ट्रिब्यूनल्स बनाकर फास्ट ट्रैक न्यायिक प्रक्रिया सुनिश्चित करना.
  • तीसरा, राष्ट्रीय पहचान तंत्र विकसित कर एनआरसी/एनपीआर को आधार और मोबाइल डेटा से जोड़ना.
  • चौथा, सीमावर्ती राज्यों में डिटेंशन सेंटर और पुलिस को जांच का अधिकार देना.
  • पांचवां, ‘नेशनल इमिग्रेशन कंट्रोल एक्ट’ लागू कर आर्टिकल 21 के दुरुपयोग को रोकना. छठा, बार-बार याचिकाओं और स्टे पर रोक लगाकर केवल विशेष मानवीय मामलों में न्यायालय हस्तक्षेप की व्यवस्था करना.

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पाकिस्तान ने एक साल में 8 लाख अफगानों को वापस भेजा, जबकि भारत में कानूनी जड़ता के कारण संप्रभुता पर समझौता हो रहा है. डॉ. राजेश्वर सिंह ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पत्र लिखकर इन सुधारों की मांग की है, ताकि अवैध घुसपैठियों का तेज और तय समय पर निर्वासन हो सके.

सिंह के इस कदम को सोशल मीडिया पर व्यापक समर्थन मिल रहा है. बहुत-से सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी मांगों को तत्काल लागू करने की वकालत की है. यह मुद्दा देशहित और संविधान के अनुरूप नीति बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

39 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

40 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

47 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago