Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राजा रघुवंशी के भाई सचिन बोले- ‘सोनम ने 7 परिवारों को बर्बाद किया, उस पर सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई हो’, मेघालय सरकार से मांगी माफी

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने मेघालय सरकार से माफी मांगी. उन्‍होंने कहा, “सोनम की वजह से मेघालय की छवि खराब हुई. पुलिस ने 17 दिनों में केस सुलझाया. अब सभी हत्यारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो.”

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के संबंध में उनके भाई सचिन रघुवंशी ने मेघालय सरकार से माफी मांगी है. सचिन रघुवंशी ने आज कहा, “मैं मेघालय सरकार से माफी मांगना चाहता हूं कि एक ‘हत्‍यारिन’ सोनम की वजह से मेघालय की छवि खराब हुई है.”

दिवंगत राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने मेघालय पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस केस को 17 दिनों में सुलझा लिया. मेघालय सरकार को धन्यवाद देते हुए सचिन ने कहा, “दुख की घड़ी में मेघालय सरकार ने हमारा साथ दिया. उनको वहां जाने वाले पर्यटकों की चिंता रहती है. मैं कहना चाहता हूं कि वहां की सरकार हमेशा लोगों को सपोर्ट करती है. हमने उनको जो बुरा-भला कहा, इसके लिए हमें माफ कर दें.”

सोनम पर सख्त कार्रवाई की मांग

इसके अलावा, सचिन ने अपने भाई राजा रघुवंशी के सभी हत्‍यारोपियों से सख्ती से पूछताछ करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने विशेष रूप से सोनम रघुवंशी पर निशाना साधते हुए कहा, “सोनम ने सात परिवारों को बर्बाद कर दिया है. उसके खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.” साथ ही, उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों से भी उचित तरीके से पूछताछ करने की अपील की.

गहरी खाई में मृत मिले थे राजा

राजा रघुवंशी की हत्या का मामला मेघालय में उनके हनीमून के दौरान सामने आया था. पुलिस के अनुसार, सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने इस हत्या की साजिश रची थी. राजा का शव मेघालय की एक गहरी खाई में मिला था, जबकि सोनम और उसके साथियों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया.

सचिन के बयान से यह स्पष्ट है कि वे मेघालय की छवि को हुए नुकसान से दुखी हैं और चाहते हैं कि इस घटना का असर मेघालय के पर्यटन पर न पड़े. उन्होंने कहा, “मैं देशवासियों से अपील करता हूं कि वे मेघालय जाएं, यह एक अच्छी जगह है और सरकार हमेशा लोगों को सपोर्ट करती है.”

यह भी पढ़िए: “हां मैं पति की हत्या की साजिश में थी शामिल”, सोनम ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया जुर्म



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest