क्राइम

ब्रिटेन में बढ़े नफरती हमले! वेस्ट मिडलैंड्स में भारतीय मूल की महिला से रेप, पुलिस ने जारी किया CCTV फुटेज

Indian Origin Woman Rape UK: ब्रिटेन में हाल के दिनों में भारतीय मूल के लोगों के साथ हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी आई है. ताजा मामला ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स का है. जहां एक भारतीय मूल की 20 वर्षीय महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है. ब्रिटेन की पुलिस के मुताबिक महिला के साथ रेप उसके नस्लीय पहचान के कारण किया गया. इस वारदात में शामिल आरोपी की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

ये मामला शनिवार का है. ब्रिटेन के वेस मिडलैंड्स के पार्क हॉल इलाके में एक महिला सड़क के किनारे पाई गई. जिसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. शुरुआती जांच में पता चला है कि पास के ही किसी सुनसान जगह पर एक अनजान आदमी ने उसके साथ मारपीट और बलात्कार किया है. पुलिस को इस मामले में एक श्वेत व्यक्ति की तलाश है.

पुलिस ने जारी किया संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज

पुलिस ने संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज जारी कर लोगों से इस व्यक्ति की पहचान बताने की अपील की है. आरोपी 30 साल का एक श्वेत व्यक्ति है. जिसके छोटे बाल थे और हमले के वक्त गहरे रंग का कपड़ा पहने हुए था.

इस केस की जांच कर रहे अधीक्षक रोन टायरर ने मीडिया को बताया कि इस भारतीय मूल की महिला पर हमला बहुत ही भयानक था. आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.

कौन है ये महिला?

स्थानीय सामुदायिक समूहों के अनुसार पीड़िता पंजाबी मूल की है. हाल के दिनों में इलाके में नफरत और नस्लीय यौन हमले बढ़ गए हैं. पिछले महीने भी पास के ओल्डबरी इलाके में एक ब्रिटिश सिख महिला के साथ भी इसी तरह से नस्लीय रूप से निशाना बनाते हुए बलात्कार किया गया था. जिस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को जमानत मिल चुकी है.

मिश्रित आबादी वाला इलाका है वाल्सॉल

इस केस के मुख्य अधीक्षक फिल डॉल्बी ने कहा है कि वाल्सॉल एक मिश्रित आबादी वाला इलाका है. इस भयानक हमले से अन्य समुदायों में भय और चिंता पैदा होगी. हम पीड़िता के समुदाय से बात कर रहे हैं ताकि उनकी चिंताओं को सुन और समझ सकें. आने वाले दिनों में इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में दहशत! DU की छात्रा पर तेजाब से हमला, कॉलेज जाते समय 3 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

फिलहाल इस मामले में सुरक्षा इकाई और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य और गवाहों का पता लगा रहे हैं. वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि जिन भी लोगों के पास संदिग्ध से संबंधित फुटेज है या जो इसे पहचानते हैं. पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई में सहयोग करें.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

6 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

7 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

7 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 hours ago