क्राइम

उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, घर के पास ही घात लगाए बैठे थे अपराधी, 2018 में बेटे की भी ऐसे ही हुई थी हत्या

Gopal Khemka Murder: बिहार के बड़े उद्योगपतियों में से एक गोपाल खेमका की शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे पटना में गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात उस समय हुई जब वो बांकीपुर क्लब से अपने अपार्टमेंट लौट रहे थे. जैसे ही वो अपने अपार्टमेंट के पास पहुंचे वैसे ही घात लगाए अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी. सभी अपराधी बाइक से आए हुए थे.

घटना के बाद परिजन घायल खेमका को लेकर आनन-फानन में मेडिवर्सल अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. अपराधियों ने उनके अपार्टमेंट के गेट के ठीक सामने इस वारदात को अंजाम दिया है.

थाने से 300 मीटर दूर हुई वारदात

गोपाल खेमका का अपार्टमेंट गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास स्थित है. उनके अपार्टमेंट से गांधी मैदान थाना सिर्फ 300 मीटर दूर है. घटना के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वारदात के 1 घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची.

ये भी पढ़ें- CBI द्वारा दर्ज चुनाव बाद हिंसा के बलात्कार मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा

घटना के 2 घंटे बाद पहुंची पुलिस

गोपाल खेमका के छोटे भाई शंकर खेमका ने बताया कि हमारे घर से 300 मीटर दूर थाना है. इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. हमलोग ही उन्हें लेकर हॉस्पिटल पहुंचे. घटना के 2 घंटे बाद गांधी मैदान थाना पुलिस पहुंची. देर से पहुंचने का आरोप लगाने पर पुलिस ने कहा कि उनको अभी मामले की सूचना मिली है. जबकि हमने घटना के तुरंत बाद ही पुलिस को सूचित कर दिया था.

STF कर रही आरोपियों की तलाश

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी, सिटी एसपी और सांसद पप्पू यादव भी मौके पर पहुंचे. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर STF को लगाया गया है.

‘बिहार में चल रहा ऑर्गनाइज क्राइम’

शंकर खेमका ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग लालू प्रसाद यादव के राज को जंगलराज कहते हैं, जबकि आज ये लोग खुद ऑर्गनाइज तरीके से क्राइम करा रहे हैं. पुलिस के पास गुंडों से निपटने के लिए समय ही नहीं है, वो तो बस आम लोगों को परेशान करने में व्यस्त है.

बेटे की भी गोली मारकर कर दी गई थी हत्या

बता दें कि, गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में उनकी कॉटन फैक्ट्री के सामने ऐसे ही 2018 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनके दूसरे बेटे डॉक्टर हैं और बेटी लंदन में रहती है. गोपाल खेमका का पेट्रोल पंप, फैक्ट्र से लेकर अस्पताल तक का बिजनेस है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

6 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

9 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

22 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

32 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

45 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

47 minutes ago