क्राइम

पुणे क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, कल्याण से वांछित आरोपी पकड़ा गया; फिल्मी अंदाज में हुई कार्रवाई

रिपोर्ट- अभिषेक


महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित कल्याण शहर की इराणी बस्ती में उस समय हड़कंप मच गया जब पुणे पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने फिल्मी अंदाज में छापेमारी कर एक मोस्ट वॉन्टेड आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई पिंपरी चिंचवड़ क्राइम ब्रांच और खडकपाड़ा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई.

जानिए पूरा मामला?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुणे के एक गंभीर अपराध में फरार चल रहा मोहम्मद कवर ईरानी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था. जांच के दौरान पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि वह कल्याण स्थित अपने मूल इलाके इराणी बस्ती में छिपा हुआ है. सूचना मिलते ही पिंपरी चिंचवड़ क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की टीम तत्काल कल्याण पहुंची और स्थानीय खडकपाड़ा पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रणनीति बनाई.

इसके बाद इराणी बस्ती में सटीक घेराबंदी की गई. पुलिस टीम जैसे ही आरोपी के घर पहुंची, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आरोपी के परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश करते हुए पुलिस कार्रवाई का विरोध किया. खासकर महिला रिश्तेदारों ने आगे आकर गिरफ्तारी में बाधा डालने की कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया.


ये भी पढ़ें: गुवाहाटी में पीएम मोदी ने कुमार भास्कर वर्मन सेतु और IIM का उद्घाटन किया


पुलिस ने दी जानकारी

हालांकि पुलिस ने संयम और सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रित किया और बिना किसी बड़ी घटना के आरोपी को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे तत्काल खडकपाड़ा पुलिस थाने लाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई.

बताया जा रहा है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है और पुणे पुलिस पिछले कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी. उसकी गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है. इस संयुक्त कार्रवाई से न केवल एक वांछित अपराधी को पकड़ने में सफलता मिली है, बल्कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों को भी सख्त संदेश गया है. स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की इस मुस्तैदी की सराहना की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

10 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

18 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

24 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

38 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

41 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

1 hour ago