आस्था

धर्म नगरी लांजी कोटेश्वर धाम में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी, पांच दिवसीय मेले का होगा आयोजन

Mahashivratri 2026: मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले स्थित धर्म नगरी लांजी के प्रसिद्ध कोटेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. हर वर्ष की तरह इस बार भी यहां भव्य पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा. बाबा भोलेनाथ के दरबार को सजाने का कार्य तेजी से चल रहा है और श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं.

हजारों भक्तों का जमावड़ा

महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारों भक्तों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कोटेश्वर धाम की विभिन्न समितियां और जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में जुटे हैं. साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, पार्किंग और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

तैयारियों का जायजा लेने के लिए स्थानीय विधायक राजकुमार कर्राहे भी कोटेश्वर धाम पहुंचे. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और आयोजन समितियों के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. विधायक ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है. 15 फरवरी, रविवार को बाबा भोलेनाथ की भव्य पालकी नगर मुख्यालय लांजी में भ्रमण करेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. इसके अलावा संस्कृति विभाग द्वारा भी विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.


ये भी पढ़ें: क्यों खास है ग्वालियर का अचलेश्वर मंदिर? महाशिवरात्रि पर जानिए पावन कथा


विधायक ने की अपील

उन्होंने बताया कि फरवरी माह में माध्यमिक शिक्षा मंडल की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए कोटेश्वर धाम में मुख्य महोत्सव कार्यक्रम 10 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो.

विधायक ने क्षेत्रवासियों और समस्त धार्मिक व्यक्तियों से अपील की है कि वे महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोटेश्वर धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन करें और पुण्य लाभ अर्जित करें. महाशिवरात्रि को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

8 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

9 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago