क्राइम

भलाई की ऐसी सजा? जिसने दिया था उधार, उसी को मिली मौत; खूनी कर्जदार की हैवानियत!

रिपोर्ट- उमेश तपासे


महाराष्ट्र के गडचिरोली में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में डर और सनसनी फैला दी. जिला मुख्यालय के लांझेड़ा इलाके में कर्ज के विवाद को लेकर दिनदहाड़े एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सचिन कोलूरवार के रूप में हुई है, जो विवेकानंद नगर का रहने वाला था.

पैसे ना चुकाने पड़े इसलिए कर दी हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, लांझेड़ा इलाके में कुछ लोग फर्नीचर बनाने का काम करते हैं. सचिन ने इन्हीं लोगों को कुछ समय पहले पैसे उधार दिए थे. वह पिछले कई दिनों से अपनी बकाया रकम वापस मांग रहा था. आरोपियों ने उसे भरोसा दिलाया था कि एक-दो दिन में पैसे लौटा दिए जाएंगे.

इसी सिलसिले में सोमवार को आरोपियों ने सचिन को पैसे देने के बहाने लांझेड़ा इलाके में बुलाया. जब सचिन वहां पहुंचा, तो पैसों को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट में बदल गया.

आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने सचिन पर हमला कर दिया. हमला इतना गंभीर था कि सचिन की मौके पर ही मौत हो गई. दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग सहम गए.


ये भी पढ़ें: नाव पर नमाज, फिर चिकन बिरयानी की दावत! वाराणसी में 14 लोग हुए गिरफ्तार


पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही गडचिरोली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. साथ ही, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बना दी हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. घनी आबादी वाले इलाके में इस तरह की घटना ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और गुस्सा दोनों का माहौल देखने को मिल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

33 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

42 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

48 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

58 minutes ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

1 hour ago