Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नाव पर नमाज, फिर चिकन बिरयानी की दावत! वाराणसी में 14 लोग हुए गिरफ्तार

Varanasi Boat Iftar Party: वाराणसी में बोट पर सवार होकर गंगा नदी के बीच इफ्तार पार्टी करना विशेष समुदाय के लोगों को महंगा पड़ गया. पुलिस ने चिकन बिरयानी के अवशेष गंगा नदी में फेंकने के मामल में 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस पार्टी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Varanasi Boat Iftar Party

Varanasi Boat Iftar Party: वाराणसी में बोट पर सवार होकर गंगा नदी के बीच इफ्तार पार्टी करना विशेष समुदाय के लोगों को महंगा पड़ गया. पुलिस ने चिकन बिरयानी के अवशेष गंगा नदी में फेंकने के मामल में 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस पार्टी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

यह पूरा मामला सोमवार का है. जहां नाव पर सवार होकर गंगा नदी के बीच कुछ लोगों ने इफ्तार पार्टी की. इस दौरान आयोजकों ने रोजा रखे लोगों को मेवा, फल और चिकन बिरयानी खाने के लिए दिया. पार्टी के दौरान ही वहां पर मौजूद किसी ने यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

14 लोग गिरफ्तार

वीडियो वायरल होते ही भाजपा और हिंदूवादी संगठन के लोग भड़क गए और भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में केस दर्ज करा दिया. जिसके बाद पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

वायरल वीडियो में क्या है?

वाराणसी में सोमवार को एक युवक ने इफ्तार पार्टी रखी. जिसमें उसने रोजेदारों को गंगा घाट पर बुलाया, जहां पहले से ही बुक एक नाव में सभी लोग सवार होकर अस्सी घाट से नमो घाट तक गए. जहां पहले रोजेदारों ने नमाज पढ़ी और फिर रोजा खोले.

इस दौरान कुछ लोग भगोने से निकालकर परोसते देखे गए. रजत जायसवाल के मुताबिक रोजेदारों ने गंगा नदी के बीच चिकन बिरयानी खाई और हड्डियां गंगा नदी में फेंक दी.

आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप

उन्होंने कहा कि गंगा नदी सनातनियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है. इस अति महत्वपूर्ण जगह में नाव पर सवार होकर चिकन बिरयानी खाना और अवशेष गंगा नदी में फेंकना आस्था के साथ खिलवाड़ है.

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी का ‘मिशन बंगाल’: 291 सीटों पर TMC उम्मीदवारों का ऐलान, दीदी’ इस सीट से लड़ेंगी चुनाव?

रजत जायसवाल ने जानबूझकर हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के युवकों के अंदर जिहादी मानसिकता बढ़ गई है. उन्होंने नाव चालक के खिलाफ भी कार्रवाई कर लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital