Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र स्थित हाजीपुर गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. रात में खाने के दौरान ज्यादा घी खाने को लेकर भाई-बहन के बीच हुआ मामूली विवाद दो हंसते-खेलते नौजवानों की मौत का कारण बन गया. सुबह जहां 18 वर्षीय युवा पहलवान भाई ने कुएं की रस्सी से लटककर खुदकुशी कर ली, वहीं भाई के मरने का पता चलते ही सदमे में आई बड़ी बहन ने भी घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. महज आधे घंटे के अंतराल में एक ही घर से दो चिराग बुझने से पूरे गांव में मातम और चीख-पुकार मच गई.
ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात हाजीपुर निवासी 18 वर्षीय शेषनाथ यादव उर्फ गोलू (जो पहलवानी करता था और इंटर का छात्र था) तथा उसकी 20 वर्षीय बड़ी बहन अनुष्का (बीए की छात्रा) के बीच भोजन करते समय अधिक घी खाने की बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. हालांकि परिवार ने उस समय दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था, लेकिन यह मामूली विवाद दोनों के मन में इस कदर घर कर जाएगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था.
अखाड़े के पास कुएं में लटका मिला भाई का शव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शेषनाथ रोज की तरह शनिवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित अखाड़े में कसरत करने गया था. जब व्यायाम कर रहे बाकी अन्य साथी पहलवान अपने घरों को लौट गए, तभी शेषनाथ ने पास ही स्थित एक कुएं की रेलिंग पर रस्सी के सहारे फंदा बनाकर जान दे दी. कुछ देर बाद रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने कुएं में उसका शव लटकता देखा तो सनसनी फैल गई और तत्काल परिजनों को इसकी सूचना दी गई.
भाई की मौत की खबर से सदमे में आई बहन, कमरे में लगाई फांसी
जैसे ही भाई के फंदे पर लटके होने की खबर घर पहुंची, कोहराम मच गया. घर के सभी सदस्य बदहवास हालत में दौड़कर कुएं की तरफ पहुंचे ताकि शेषनाथ को फंदे से उतारा जा सके. इसी बीच, घर में अकेली मौजूद बहन अनुष्का भाई की मौत की खबर सुनकर गहरे सदमे और आत्मग्लानि में डूब गई. परिवार के लोग जब तक शेषनाथ को लेकर कुछ कर पाते, महज 30 मिनट के भीतर अनुष्का ने घर के अंदर दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी.
एक साथ दो संतानों की मौत के बाद बदहवास माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही अदलहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद और सदमे में उठाए गए आत्मघाती कदम का प्रतीत होता है, हालांकि पूरे मामले की हर पहलू से विस्तृत जांच की जा रही है.
यह भी पढ़िए: ‘तुम क्या चाहती हो..?’, फांसी की सजा सुनते ही जज से क्या बोली मुस्कान? साहिल को भी सजा-ए-मौत
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Vaibhav Suryavanshi T20 debut India vs West Indies: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम…
Muskaan Sahil Death Penalty: मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला आया है.…
Jashpur child selling case: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र से एक दिल…
दिल्ली विश्वविद्यालय के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सांसद मनोज…
UP Panchayat Election: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला…