मुकेश राणा, दिल्ली
दिल्ली के अमन विहार थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में सनसनी मचा दी. इन घटनाओं में एक नाबालिग किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हुए हैं. घायलों को मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल (Sanjay Gandhi Hospital Delhi) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं.
पहली घटना में एक नाबालिग किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके तीन नाबालिग दोस्त भी घायल हुए हैं. दूसरी घटना में दो भाइयों पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें प्रवीण नामक युवक की मौत हो गई, और उसका भाई गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने दोनों घटनाओं की पुष्टि की है, लेकिन प्रारंभिक जांच में ये मामले आपस में जुड़े नहीं पाए गए हैं.
ये घटनाएं दिल्ली की कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठा रही हैं. लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है, और आरोपियों की तलाश जारी है. स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग की है.
Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…
जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…
गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…