क्राइम

पहली पत्नी के साथ ज्यादा वक्त गुजारता था पति, दूसरी वाली ने उठाया खौफनाक कदम, कर दिया ये कांड

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी. पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति उसे नजरअंदाज करता था और पहली पत्नी को ज्यादा महत्व देता था. इसी नाराजगी के चलते उसने यह कदम उठाया.

दो शादियों के बीच फंसी जिंदगी

मामला टांडा मजरा गांव का है. यहां 40 वर्षीय संजय कुमार की दो शादियां थीं. उसकी पहली पत्नी पैतृक गांव में रहती थी, जबकि दूसरी पत्नी कविता (30 वर्ष) उसके साथ रहती थी. संजय ने वर्ष 2000 में कविता से विवाह किया था. परिवारिक रिश्तों में तनाव और पति की बेरुखी ने इस रिश्ते को खौफनाक मोड़ पर ला खड़ा किया.

सोते समय की गई हत्या

जानकारी के मुताबिक, 29 अगस्त की रात कविता ने अपने पति संजय की नींद में ही गला दबाकर हत्या कर दी. अगले दिन जब घटना का खुलासा हुआ तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई. संजय के पिता भोपाल सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी बहू ने ही बेटे की हत्या की है.

ये भी पढ़ें: प्रयागराज कर्जन पुल गैंग रेप मामले में 25 हजार के इनामी आरोपी का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस पूछताछ में कबूल किया जुर्म

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी कविता को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान कविता ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. उसने बताया कि उसका पति हमेशा पहली पत्नी को प्राथमिकता देता था, जबकि उसकी ओर कोई ध्यान नहीं देता था. पति का यह रवैया उसे गहरे तक आहत करता था. इसी उपेक्षा और नाराजगी ने उसे हत्या के लिए मजबूर कर दिया.

SHO ने दी जानकारी

स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) दिनेश चंद भागेल ने बताया कि आरोपी महिला ने पूछताछ के दौरान स्पष्ट रूप से हत्या की बात कबूल की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस जांच जारी

फिलहाल आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर बारीकी से गौर किया जा रहा है. इस घटना ने न केवल गांव बल्कि पूरे क्षेत्र में दंपति के रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां उपेक्षा और नाराजगी ने एक परिवार को हमेशा के लिए तोड़ दिया.

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

’10 दिन में फैसला करो’; ममता से बगावत ऋतब्रत पर भारी, कलकत्ता हाईकोर्ट से मिला फटका

Calcutta High Court On Ritabrata Banerjee: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के 3…

12 minutes ago

मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: सभी राज्यों में 50% बढ़ेंगी लोकसभा की सीटें

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सभी राज्यों की लोकसभा…

33 minutes ago

सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल से बनेगी बात: नीति आयोग के रोडमैप से समझिए कैसे मिलेगी पहली ‘अच्छी’ नौकरी

भारत की युवा पीढ़ी के लिए पहली अच्छी नौकरी के अवसर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और…

53 minutes ago

पहला सिलेंडर मुफ्त, दूसरे का क्या? आंकड़ों से समझें उज्ज्वला योजना की हकीकत

PM Ujjwala Yojana Second Cylinder Test: जानिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पहला सिलेंडर खत्म होने…

57 minutes ago

संविधान सिर्फ सरकार चलाने की गाइडबुक नहीं, इसमें हमारी सभ्यता की आत्मा है- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में कहा कि संविधान का…

1 hour ago

बिना गारंटी 15 से 50 हजार रुपये तक का लोन: पीएम स्वनिधि योजना से कैसे संवर रहा रेहड़ी-पटरी वालों का कारोबार?

पीएम स्वनिधि योजना रेहड़ी-पटरी वालों को बिना गारंटी 15,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक…

1 hour ago