ट्रेंडिंग

Viral News: बीच आसमान में खराब हुआ विमान का टॉयलेट, यात्री हुए परेशान, किया ऐसा काम जानकर चौंक जाएंगे

Viral News: क्या हो अगर आप किसी विमान में यात्रा कर रहे हो और आपको वॉशरूम यूज करना हो, लेकिन फिर आपको पता चले कि उस विमान का तो टॉलेट ही खराब है. तो ऐसे में आप क्या करेंगे? हालांकि ये कोई मनगढ़ंत घटना नहीं है ऐसा सच में हुआ है और ये वाकया उस विमान के यात्रियों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा.

दरअसल बाली से ब्रिसबेन जा रही फ्लाइट इस एक घटना की वजह से काफी चर्चा में बनी हुई है. यात्रियों के साथ ये सब हुआ और उन्हें बोतलों में यूरिन करने के लिए मजबूर होना पड़ गया. ये घटना लगभग पिछले हफ्ते की है जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है.

उड़ान बनी यात्रियों के लिए परेशानी

डेनपसार से ब्रिस्बेन जा रही वर्जिन ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स 8 पर सवार यात्रियों के लिए सफर का आखिरी हिस्सा किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ.

करीब 6 घंटे की इस यात्रा में अचानक ऐसी स्थिति बन गई कि लोगों को बोतलों में पेशाब करने के लिए मजबूर होना पड़ा. बदबू और असहज माहौल ने हालात और भी बिगाड़ दिए, जिससे यात्री परेशान और शर्मिंदा महसूस करने लगे.

ये भी पढ़ें- Viral Video: लंदन की ट्रेन में भीड़े हिन्दुस्तानी और पाकिस्तानी, वायरल हुआ बहस का वीडियो

सारे टॉयलेट उड़ान के बीच में फेल

रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान से पहले ही पीछे का एक टॉयलेट काम नहीं कर रहा था. बाकी बचे टॉयलेट भी बीच सफर में खराब हो गए. नतीजा यह हुआ कि यात्रा के अंतिम तीन घंटों में कोई भी शौचालय इस्तेमाल करने लायक नहीं बचा.

एक बुजुर्ग महिला खुद को रोक नहीं पाईं और उन्हें खुले में पेशाब करना पड़ा, जिससे वे बेहद शर्मिंदगी में आ गईं. वहीं, क्रू मेंबर्स ने यात्रियों से साफ कहा कि उन्हें बोतलों में या पहले से भरे शौचालय पर ही पेशाब करना होगा.

घटना के बाद वर्जिन ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर यात्रियों से माफी मांगी है. कंपनी ने कहा कि यह स्थिति अप्रत्याशित थी और क्रू ने पूरे धैर्य के साथ इसे संभाला. एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को फ्लाइट क्रेडिट देने का भी वादा किया है, ताकि उनकी असुविधा की भरपाई हो सके.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago