देश

झारखंड: उच्च शिक्षा में बेहतर काम करने वालों को अब सरकार देगी पुरस्कार

झारखंड की उच्च शिक्षा में व्यापक सुधार लाने के उद्देश्य से राज्य सरकार पुरस्कार योजना की तैयारी में है. योजना के तहत क्वालिटी ऑफ एजुकेशन के लिए नौ तरह के पुरस्कारों को देने की शुरुआत की गई है. उच्च शिक्षा विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. योजना का नाम झारखण्ड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना रखा गया है.

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अलग-अलग कैटेगरी में 9 तरह के पुरस्कार दिए जाएंगे. पुरस्कार की राशि एक से 8 लाख रूपए की होगी. उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों एवं संस्थानों को सम्मानित करने के उद्देश्य से योजना लागू की गई है.

उत्कृष्ट आजीवन योगदान के लिए मिलेगा मुख्यमंत्री पुरस्कार

झारखंड राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट आजीवन योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा. पुरस्कृत व्यक्ति या समूह को रुपये 8 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा. यदि पुरस्कार के लिए किसी समूह का चयन किया जाता है, तो पुरस्कार राशि उक्त समूह के सभी सदस्यों के बीच समान रूप से विभाजित की जाएगी. इसके अतिरिक्त पुरस्कृत व्यक्ति या समूह को प्रमाण पत्र तथा स्मारिका भी प्रदान किया जायेगा.

उच्च शिक्षा में होगा गुणात्मक सुधार

योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाना और बेहतरीन काम करने वाले शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों एवं संस्थानों को सम्मानित करना है. राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने और इसके विकास के लिए इस योजना को लागू किया है.

ये भी पढ़े: यूपीएससी की परीक्षा में सफल न होने वाले युवाओं के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र, आप भी जान लीजिए

Also Follow Bharat Express on X

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

अगले 8 घंटे 13 राज्यों पर बहुत भारी…! मूसलाधार बारिश और 70 की रफ्तार से आंधी का खौफनाक अलर्ट

मानसून की आधिकारिक विदाई के बाद भी देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज…

16 minutes ago

सुबह-सुबह हिली पहाड़ों की धरती…! हिमाचल में 4.1 तीव्रता का भूकंप, मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मां कालरात्रि की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…

1 hour ago