Nagpur Murder Case:
Nagpur Murder Case: दोस्तों के बीच हंसी- मजाक और मीठी नोक- झोक की खबरें अक्सर सुनने में आती रहती हैं. लेकिन यह हंसी मजाक एक पल में मौत में बदल जाए. ऐसा शायद ही आपने सुना हो. ऐसा ही एक मामला नागपुर के धरमपेठ से आया है, जहां स्थित चर्चित टोक्यो बार में गुरुवार शाम एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया. दो दोस्तों के बीच चल रही हंसी-ठिठोली अचानक मौत में बदल गई। जरा सी लापरवाही ने एक पल में एक दोस्त को मौत के घाट उतार दिया और दूसरे के सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
आपको बता दें कि मृतक की पहचान अवदेश कुमार के रूप में हुई है, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है, यह हत्या महज हादसा है या फिर सोची समझी साजिश. आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला.
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बार के अंदर दोनों दोस्तों के बीच मजाक चल रहा था. इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर काउंटर के नीचे रखा ऑटोमैटिक चाकू निकाला और मजाक में अवदेश की तरफ फेंका जो सीधे युवक की छाती में जा लगा. स्थानीय लोगों की मदद से अवदेश को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई. हंसी- मजाक का माहौल एकदम से बदल गया.
यह भी पढ़ें: बजट सोने का पर काम ‘मिट्टी’: ‘नायक’ की तरह फिल्ड पर उतरे मैनपाट के विधायक, उखड़वाया सड़क से ‘भ्रष्टाचार का डामर’
बार के अंदर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया. आरोपी का कहना है कि उससे चाकू गलती से लगी है उसने जानकर नहीं फेंकी थी.पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि मामला सिर्फ हादसा था या लापरवाही से हुई हत्या. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है. अचानक हुई इस घटना से हर कोई परेशान है.
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…