Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘हंसी- मजाक में चली गई युवक की जान’, एक दोस्त की हुई मौत तो दूसरा सलाखों के पीछे; जानें पूरा मामला

Nagpur Murder Case: नागपुर के धरमपेठ स्थित चर्चित टोक्यो बार में गुरुवार शाम एक दर्दनाक घटना ने हर किसी ने हैरान कर दिया. दो दोस्तों के बीच चल रही हंसी-ठिठोली अचानक मौत में बदल गई.

Nagpur Murder Case:

Nagpur Murder Case:

Nagpur Murder Case: दोस्तों के बीच हंसी- मजाक और मीठी नोक- झोक की खबरें अक्सर सुनने में आती रहती हैं. लेकिन यह हंसी मजाक एक पल में मौत में बदल जाए. ऐसा शायद ही आपने सुना हो. ऐसा ही एक मामला नागपुर के धरमपेठ से आया है, जहां स्थित चर्चित टोक्यो बार में गुरुवार शाम एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया. दो दोस्तों के बीच चल रही हंसी-ठिठोली अचानक मौत में बदल गई। जरा सी लापरवाही ने एक पल में एक दोस्त को मौत के घाट उतार दिया और दूसरे के सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

आपको बता दें कि  मृतक की पहचान अवदेश कुमार के रूप में हुई है, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है, यह हत्या महज हादसा है या फिर सोची समझी साजिश. आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला.

हंसी- मजाक में चली गई जान

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बार के अंदर दोनों दोस्तों के बीच मजाक चल रहा था. इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर काउंटर के नीचे रखा ऑटोमैटिक चाकू निकाला और मजाक में अवदेश की तरफ फेंका जो सीधे युवक की छाती में जा लगा. स्थानीय लोगों की मदद से अवदेश को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई. हंसी- मजाक का माहौल एकदम से बदल गया.

यह भी पढ़ें: बजट सोने का पर काम ‘मिट्टी’: ‘नायक’ की तरह फिल्ड पर उतरे मैनपाट के विधायक, उखड़वाया सड़क से ‘भ्रष्टाचार का डामर’

पुलिस हर एंगल से कर रही मामले की जांच

बार के अंदर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया. आरोपी का कहना है कि उससे चाकू गलती से लगी है उसने जानकर नहीं फेंकी थी.पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि मामला सिर्फ हादसा था या लापरवाही से हुई हत्या. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है. अचानक हुई इस घटना से हर कोई परेशान है.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital