क्राइम

ढोंगी बाबा अशोक खरात: 6 साल महिलाओं का शोषण, जबरन कराए गर्भपात, जमीन भी हड़पीं, 100+ वीडियो…कैसे हुई गिरफ्तारी?

Nashik Godman Rape Case: महाराष्ट्र के नाशिक में एक स्वघोषित ज्योतिषी और बाबा अशोक कुमार खरात उर्फ ‘कैप्टन’ खरात ने आस्था के नाम पर महिलाओं के साथ बड़ा अन्याय किया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. जांच में उसके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगे हैं. यह मामला काफी सनसनीखेज है.

दैवीय शक्ति का झूठा दावा

अशोक खरात खुद को दैवीय शक्ति वाला बताता था. वह ज्योतिष, न्यूमरोलॉजी और कॉस्मोलॉजी का जानकार होने का दावा करता था. वह महिलाओं को अकेले बुलाता और धार्मिक अनुष्ठान के बहाने कमरे में ले जाता. वह कहता था कि वह उनकी समस्याएं दूर कर सकता है. लेकिन असल में वह उनका शोषण करता था.

6 साल तक दुष्‍कर्म और गर्भपात

पीड़िताओं का कहना है कि खरात ने 6 साल तक कई महिलाओं का यौन शोषण किया. वह गुंगी के पदार्थ मिलाकर महिलाओं को बेहोश करता. फिर उनके साथ बलात्कार करता. एक महिला को कई बार गर्भवती किया और दवाइयों से जबरन गर्भपात करवाया. वह धमकियां देता कि अगर बात कही तो परिवार को नुकसान पहुंचेगा या पति मर जाएगा.

100+ अश्लील वीडियो बरामद

पुलिस ने उसके ऑफिस और केबिन से स्पाई कैमरे और पेन ड्राइव बरामद की. इनमें 100 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले. ये वीडियो उसने महिलाओं के अत्याचार के दौरान रिकॉर्ड किए थे. कुछ रिपोर्ट्स में 58 वीडियो का जिक्र है लेकिन जांच में संख्या ज्यादा बताई जा रही है. ये वीडियो ब्लैकमेल के लिए इस्तेमाल होते थे.

कैसे फंसाता था महिलाओं को?

खरात परिवार की समस्याओं का फायदा उठाता. वह महिलाओं को अकेले बुलाता. कमरे में अंधेरा करता, दरवाजा बंद करता और आंखें बंद करने को कहता. फिर गुंगी वाला प्रसाद या पानी देता. एक गर्भवती महिला पर भी अत्याचार हुआ. उसका पति शक होने पर स्पाई कैमरा लगाया जिससे वीडियो मिले. एक महिला ने बताया कि खरात ने कहा – ‘तू मेरी प्रेयसी नहीं बनी तो परमेश्वर का कोप होगा, तेरा पति मर जाएगा’.

जमीन हड़पना और अन्य आरोप

खरात पर जमीन हड़पने के भी आरोप हैं. जाधव परिवार ने कहा कि उसने साजिश रचकर उनके रिश्तेदार की मौत करवाई. वह मंदिर ट्रस्ट चलाता था और पानी की सुविधा भी ली थी. अब सरकार ने उसकी ट्रस्ट की सुविधाएं रद्द करने के आदेश दिए हैं.

पुलिस ने अभी क्‍या कार्रवाई की?

एक 35 साल की महिला की शिकायत पर सरकारवाडा पुलिस ने मामला दर्ज किया. खरात को 18 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया. उसे पुलिस कस्टडी में रखा गया है. स्पेशल टीम 9 घंटे से उसकी पूछताछ कर रही है. डिजिटल सबूत जांचे जा रहे हैं. पुलिस को लगता है कि और भी पीड़िताएं सामने आ सकती हैं.

इस मामले से राजनीतिक हलचल मच गई है. खरात से कई बड़े नेता जुड़े थे. महिला आयोग की चेयरपर्सन के साथ फोटो वायरल हुए. अब जांच में कोई भी बख्शा नहीं जाएगा. यह मामला दिखाता है कि आस्था के नाम पर कैसे लोग ठगी और अपराध करते हैं. महिलाओं को सतर्क रहना चाहिए. पुलिस की जांच जारी है.

4 साल से ब्लैकमेल कर रहा था डॉक्टर! फार्म हाउस पर हिंदू युवती के साथ पकड़ाया, गुस्साई भीड़ ने की जमकर धुनाई

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

SP अंकिता शर्मा पर चला PHQ का चाबुक, हर्ष फायरिंग पर पड़ी भारी

PHQ Notice To IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा का…

15 minutes ago

एपस्टीन मामले पर गरमाई राजनीति: युवा कांग्रेस ने दिल्ली में किया उग्र प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन…

21 minutes ago

नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा; 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे आएगा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है,…

27 minutes ago

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

42 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

46 minutes ago

226 रन चेज कर भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी

India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…

48 minutes ago