Bharat Express DD Free Dish

4 साल से ब्लैकमेल कर रहा था डॉक्टर! फार्म हाउस पर हिंदू युवती के साथ पकड़ाया, गुस्साई भीड़ ने की जमकर धुनाई

इंदौर के पास पाताल पानी के बेलामोर फार्म हाउस में रविवार (22 मार्च) की रात डॉक्टर शाहिद खान और एक युवती के विवादित मामले ने हिंसक रूप ले लिया. स्थानीय लोगों ने डॉक्टर को पीटा और उसकी बाइक में आग लगा दी.

रिपोर्टर- जय व्यास


इंदौर के पास मशहूर टूरिस्ट स्पॉट पाताल पानी के बेलामोर फार्म हाउस में रविवार (22 मार्च) की रात एक गंभीर घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, यहां एक मुस्लिम डॉक्टर शाहिद खान और एक हिंदू युवती के बीच संबंध होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय हिंदू संगठनों के लोग फार्म हाउस पर जमा हो गए.

स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही उन्हें यह पता चला कि डॉक्टर शाहिद खान युवती के साथ था, उन्होंने मौके पर जाकर डॉक्टर से पूछताछ की और कुछ देर बाद हंगामा शुरू हो गया. भीड़ ने डॉक्टर को पीटा और उसकी बाइक में आग लगा दी.

पुलिस ने बताया कि डॉक्टर शाहिद खान मूल रूप से आंबा चंदन के रहने वाले हैं. वहीं युवती का मायका भी आंबा चंदन में ही है. युवती ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि चार साल पहले पेट दर्द के इलाज के लिए वह डॉक्टर के पास गई थी. उस समय डॉक्टर ने एक इंजेक्शन लगाया, जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद युवती को एहसास हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ.

महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए और फिर पिछले चार सालों से इन्हीं के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा था. इस शिकायत के बाद पुलिस ने डॉक्टर शाहिद खान को गिरफ्तार कर लिया है और विभिन्न धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस मामले की कर रही जांच

घटना की सूचना महिला के मायके वालों को मिलते ही लोगों में गुस्सा फैल गया. उन्होंने डॉक्टर के घर पर भी आग लगाने की कोशिश की. इस मामले में डॉक्टर के घर में तोड़फोड़ करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से मामले की जांच कर रही है और कानून के तहत सभी आवश्यक कदम उठाया जा रहा हैं.

ये भी पढ़ें: मार्च में मानसून! दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read