भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने व्यक्तित्व सुरक्षा की मांग को लेकर दायर याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट से वापस ले लिया है. अदालत ने गौतम को नए सिरे से याचिका दायर करने की अनुमति दे दी है. गौतम गंभीर ने पहचान, नाम, चेहरा और आवाज का हो रहे गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की थी. गौतम गंभीर ने 16 पक्षों को पार्टी बनाते हुए ढाई करोड़ रुपए का हर्जाने की मांग किया था. साथ ही सभी फर्जी कंटेंट हटाने, और भविष्य में उनके नाम, चेहरा, आवाज के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की थी.
गौतम गंभीर ने कहा था कि उनके पहचान का गलत इस्तेमाल, एआई जेनरेटेड डीपफेक और उनकी छवि का बिना अनुमति के व्यावसायिक उपयोग करने का एक सुनियोजित अभियान चल रहा है. दायर याचिका में कहा गया था कि 2025 के आखिर से इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर नकली सामग्री में बढोत्तरी हुई है. इनमें सबसे ज्यादा वायरल हुआ एक मनगढंत इस्तीफे का वीडियो, जिसमें उन्हें सीनियर क्रिकेटरों के वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर टिप्पणी करते हुए गलत तरीके से दिखाया गया था, जिसे 17 लाख से ज्यादा बार देखा गया पहले हाई कोर्ट कई बड़ी हस्तियों के फोटो और व्यक्तित्व से जुड़ी किसी बात का बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं करने नहीं करने का आदेश दे चुकी है.
बता दें कि गौतम गंभीर से पहले फिल्म अभिनेत्री काजोल, विवेक ओबेरॉय, बाबा रामदेव, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अजय देवगन, करण जौहर, रजनीकांत, गायिका आशा भोसले, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, सिंगर कुमार, विराट कोहली सहित कई अन्य अदालत का रुख कर चुके है.
ये भी पढ़ें: हवाई किराए में लूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; केंद्र से मांगा जवाब, कहा- त्योहारों पर यात्रियों का शोषण बंद हो
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…
Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…
योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…