राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने 25 जून 2025 को कोलकाता के कसबा इलाके स्थित एक लॉ कॉलेज में हुई गैंगरेप की घटना पर 27 जून को स्वतः संज्ञान लिया है. यह मामला न केवल स्तब्ध करने वाला है, बल्कि इससे जनमानस भी बुरी तरह झकझोर गया है.आयोग ने पीड़िता की सुरक्षा, गरिमा और मानसिक स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है.
इस गंभीर मामले में, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर ने आज पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कई निर्देश जारी किए हैं:
• पुलिस द्वारा आयोग की सदस्य डॉ. अर्चना मुजुमदार को पीड़िता और उसके परिवार से मिलने में पूर्ण सहयोग दिया जाए.
• पीड़िता का तत्काल और गोपनीय तरीके से आंतरिक चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाए.
• 3 दिनों के भीतर पीड़िता की आंतरिक और बाहरी मेडिकल रिपोर्ट आयोग को सौंपी जाए.
• पीड़िता और उसके परिवार के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
यह कदम यह दर्शाता है कि आयोग इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रहा है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा.
भारत एक्सप्रेस
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और शेयर बाजार…
Liquor Shop Salesman Murder Case: फतेहपुर के दुर्गई गांव में 50 हजार रुपये के उधार…
Anant Singh Expelled From JDU: बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार…
Pakistan LPG Crisis: पाकिस्तान और ईरान के बीच प्रमुख सीमा क्रॉसिंग बंद होने के बाद…
MODI GOVT VB-G RAM JI SCHEME RURAL REVOLUTION: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047'…
मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में नया मोड़ आया है. हिंदू महासभा की नेता मीरा…