देश

पीएम मोदी 2 से 9 जुलाई के बीच पांच देशों की करेंगे यात्रा, ब्राजील में BRICS Summit में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2-3 जुलाई को घाना की यात्रा करेंगे. यह प्रधानमंत्री (PM Modi) की घाना की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी. भारत के किसी प्रधानमंत्री की यह घाना यात्रा तीन दशकों के बाद हो रही है.

PM Modi घाना के राष्ट्रपति से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) घाना के राष्ट्रपति के साथ मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा करने और आर्थिक, ऊर्जा और रक्षा सहयोग तथा विकास सहयोग को साझेदारी के माध्यम से बढ़ाने के लिए आगे के अवसरों पर चर्चा करेंगे. यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने और इकोवास (पश्चिम अफ्रीकी राज्यों का आर्थिक समुदाय) और अफ्रीकी संघ के साथ भारत की भागीदारी को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगा.

अपनी यात्रा के दूसरे चरण में त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य की प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 3 से 4 जुलाई तक त्रिनिदाद और टोबैगो की आधिकारिक यात्रा पर होंगे. प्रधानमंत्री के रूप में इस देश की उनकी पहली यात्रा होगी और 1999 के बाद से प्रधानमंत्री स्तर की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी.

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू और प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर के साथ वार्ता करेंगे और भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी की ओर से त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने की भी उम्मीद है. प्रधानमंत्री की त्रिनिदाद और टोबैगो यात्रा दोनों देशों के बीच गहरे और ऐतिहासिक संबंधों को नई गति प्रदान करेगा.

अपनी यात्रा के तीसरे चरण में अर्जेंटीना गणराज्य के राष्ट्रपति जेवियर माइली के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 4 और 5 जुलाई को अर्जेंटीना की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति माइली के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें चल रहे सहयोग की समीक्षा की जाएगी और रक्षा, कृषि, खनन, तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार और निवेश तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अर्जेंटीना साझेदारी को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय यात्रा भारत और अर्जेंटीना के बीच बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करेगी.

ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

अपनी यात्रा के चौथे चरण में ब्राजील के संघीय गणराज्य के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लेने के लिए 5-8 जुलाई तक ब्राजील की यात्रा करेंगे, जिसके बाद वे राजकीय यात्रा पर जाएंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी की ब्राजील की चौथी यात्रा होगी.

17वां ब्रिक्स नेताओं का शिखर सम्मेलन रियो डी जेनेरियो में आयोजित किया जाएगा. शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री वैश्विक शासन में सुधार, शांति और सुरक्षा, बहुपक्षवाद को मजबूत करना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई) का जिम्मेदाराना उपयोग, जलवायु कार्रवाई, वैश्विक स्वास्थ्य, आर्थिक और वित्तीय मामलों सहित प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.

पीएम मोदी (PM Modi) शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं. ब्राजील की राजकीय यात्रा के लिए प्रधानमंत्री ब्रासीलिया जाएंगे, जहां वे राष्ट्रपति लूला के साथ व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संबंधों सहित आपसी हित के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को व्यापक बनाने पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे.

यह भी पढें- “विकास पथ के महत्वपूर्ण चरण का नरसिम्हा राव ने किया प्रभावी नेतृत्व”, पीएम मोदी ने पूर्व पीएम की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

अपनी यात्रा के अंतिम चरण में नामीबिया गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री 9 जुलाई को नामीबिया की राजकीय यात्रा पर जाएंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली यात्रा होगी और भारत से नामीबिया की यह तीसरी प्रधानमंत्री यात्रा होगी.

अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. प्रधानमंत्री नामीबिया के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि भी देंगे. उनकी ओर से नामीबिया की संसद में भाषण देने की भी उम्मीद है. प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा नामीबिया के साथ भारत के बहुआयामी और गहरे ऐतिहासिक संबंधों की पुनरावृत्ति है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे बना दो जल्लाद…’ मुस्कान को अपने हाथों फांसी चढ़ानें के लिए महिला नेता ने DM को लिखा पत्र

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में नया मोड़ आया है. हिंदू महासभा की नेता मीरा…

14 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया CCTV वीडियो, श्रद्धा दुबे के साथ पार्टी को जाते दिखे कारोबारी; जांच में जुटी पुलिस

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में एक…

26 minutes ago

नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश की तरक्की रोकना चाहते हैं कुछ दल; झारखंड में BJP सरकार बनाने का आह्वान

Nitin Nabin Targets Congress: रांची में झारखंड भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में भाजपा…

42 minutes ago

ममता के लिए नई मुसीबत, बंटवारे के मूड में नहीं है कांग्रेस; निकाय चुनाव पर खोले पत्ते

Congress On Bengal Civic Polls 2026: पश्चिम बंगाल में TMC और ममता बनर्जी के लिए…

46 minutes ago

लिव-इन पार्टनर ही निकली कातिल? श्रद्धा दुबे का 8वीं क्लास से ही विवादों से नाता, सहपाठी का सनसनीखेज दावा

Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एक सहपाठी…

49 minutes ago