Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कोलकाता गैंगरेप मामले पर NCW ने लिया संज्ञान, पीड़िता की सुरक्षा और न्याय को लेकर कड़ा रुख

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने 25 जून 2025 को कोलकाता के कसबा इलाके स्थित एक लॉ कॉलेज में हुई गैंगरेप की भयावह घटना पर 27 जून को स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं

NCW

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने 25 जून 2025 को कोलकाता के कसबा इलाके स्थित एक लॉ कॉलेज में हुई गैंगरेप की घटना पर 27 जून को स्वतः संज्ञान  लिया है. यह मामला न केवल स्तब्ध करने वाला है, बल्कि इससे जनमानस भी बुरी तरह झकझोर गया है.आयोग ने पीड़िता की सुरक्षा, गरिमा और मानसिक स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है.

इस गंभीर मामले में, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर ने आज पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कई निर्देश जारी किए हैं:
• पुलिस द्वारा आयोग की सदस्य डॉ. अर्चना मुजुमदार को पीड़िता और उसके परिवार से मिलने में पूर्ण सहयोग दिया जाए.
• पीड़िता का तत्काल और गोपनीय तरीके से आंतरिक चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाए.
• 3 दिनों के भीतर पीड़िता की आंतरिक और बाहरी मेडिकल रिपोर्ट आयोग को सौंपी जाए.
• पीड़िता और उसके परिवार के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

यह कदम यह दर्शाता है कि आयोग इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रहा है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा.


यह भी पढ़े : “जबरन बनाया शारीरिक संबंध…शरीर पर काटने और नाखून से खरोंच के निशान”, कोलकाता गैंगरेप पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital