नई दिल्ली. पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर केस में गिरफ्तार तांत्रिक कमरुद्दीन उर्फ बाबा को लेकर जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, कमरुद्दीन पहले चूड़ियों का कारोबार करता था, लेकिन अधिक मुनाफे के लालच में उसने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक का धंधा शुरू कर दिया.
जांच में सामने आया है कि आरोपी पांच लोगों को मानसिक रूप से प्रभावित कर उनसे कथित ‘तंत्र क्रियाएं’ करवाता था. इन गतिविधियों के सबूत पुलिस को चैट लॉग और मोबाइल रिकॉर्ड से मिले हैं. प्रभावित लोग जहांगीरपुरी, गाजीपुर और लोनी के निवासी बताए जा रहे हैं.
सूत्रों के मुताबिक, ये लोग अपनी बीमारियों या निजी परेशानियों के इलाज के बहाने कमरुद्दीन के संपर्क में आए थे. आरोपी उनसे 1,100 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक की रकम वसूलता था और इसे ‘इलाज की शुरुआती प्रक्रिया’ बताता था. पुलिस का मानना है कि यदि समय रहते गिरफ्तारी न होती तो वह इन लोगों से बड़ी रकम ऐंठ सकता था.
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा एक अन्य मोबाइल नंबर भी मिला है. इससे पहले उसके पास से एक कीपैड फोन बरामद किया गया था. अब पुलिस दूसरे फोन की तलाश में जुटी है ताकि उसके संपर्कों, संभावित नेटवर्क और अन्य पीड़ितों की पहचान की जा सके.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कमरुद्दीन ने पूछताछ में यह भी बताया है कि उसके आसपास के कई लोग पहले से इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे, जिससे उसे प्रेरणा मिली. फिलहाल पुलिस आरोपी के वित्तीय लेनदेन, मोबाइल डेटा और बैंकिंग ट्रेल की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस नेटवर्क से जुड़े और लोग भी सक्रिय थे.
UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…
UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…
UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…