उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान एक बेटे ने अपने ही पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना में बीच-बचाव करने आए दो भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, भगवानपुर गांव निवासी लालजी यादव का अपने बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. परिवार के लोगों के मुताबिक, कहासुनी के दौरान पिता ने बेटे से सिर्फ इतना कहा था, “बाबू रहने दो”, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी बेटे ने गुस्से में आकर पिता पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल लालजी यादव को परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पिता पर हमला होते देख परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव के लिए दौड़े. इस दौरान आरोपी ने अपने दो भाइयों पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए. दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही दोकटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. गांव में इस घटना के बाद दहशत और शोक का माहौल है. पड़ोसियों का कहना है कि परिवार में पहले कभी इस तरह की गंभीर घटना नहीं हुई थी.
ये भी पढ़ेे: Valentine Day पर नोएडा में युवक-युवती की खून से लथपथ लाशें कार के अंदर मिली, किसने मारी इनके सिर में गोली?
मामले में मृतक लालजी यादव के दामाद मुन्ना यादव और छोटे बेटे ने भी घटना को लेकर बयान दिया है. पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है और आपसी विवाद की वजह का पता लगाया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…