क्राइम

प्रयागराज में कारोबारी परिवार का ट्रिपल मर्डर, वीरेंद्र वैश्य, पत्नी और बेटी की हत्या; बेटा लापता

प्रयागराज से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. शहर के साउथ मलाका इलाके में कारोबारी परिवार के ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया है. मशहूर व्यापारी वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि वारदात कई दिन पहले हुई थी, लेकिन इसका खुलासा आज तब हुआ जब आसपास के लोगों और पड़ोसियों को घर से तेज दुर्गंध आने लगी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर से शव बरामद किए गए. वीरेंद्र वैश्य साउथ मलाका क्षेत्र के बड़े व्यापारी बताए जा रहे हैं और उनकी करोड़ों की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. इसी संपत्ति विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस अभी हर एंगल से जांच कर रही है.

सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस ट्रिपल मर्डर के बाद वीरेंद्र वैश्य का बेटा लापता है. उसका अभी तक कोई अता-पता नहीं चला है. पुलिस बेटे की तलाश में जुटी है और संपत्ति विवाद, पारिवारिक रंजिश, CCTV फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

विशाल तलवार

Recent Posts

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

1 minute ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

31 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

37 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

42 minutes ago

आंगन से गायब हुआ मासूम, जंगल में मिली लाश! नवसारी की इस वारदात से दहल उठे लोग; देखें VIDEO

Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…

43 minutes ago