क्राइम

Punjab: पूर्व IG अमर सिंह चहल ने पटियाला में खुद को गोली मारी, हालत गंभीर; सुसाइड नोट में लिखीं ये बातें

Amar Singh Chahal Suicide Attempt: पंजाब के पटियाला में पूर्व आईपीएस अधिकारी और रिटायर्ड आईजी अमर सिंह चहल (Former IPS officer Amar Singh Chahal) ने 22 दिसंबर 2025 को खुद को गोली मार ली. वे गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने उन्हें तुरंत पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों ने अभी उन्हें खतरे से बाहर नहीं बताया है.

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें चहल ने ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र किया है. वे लिखे हैं कि इस धोखाधड़ी से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ.

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वे साइबर फ्रॉड के शिकार हुए थे. पुलिस इसकी जांच कर रही है.

2015 के बहबलकलां कांड से चर्चा में आए थे

अमर सिंह चहल 2015 के बहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में आरोपी हैं. इस मामले में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने गोली चलाई थी, जिसमें दो लोग मारे गए थे. 2023 में पंजाब पुलिस की एसआईटी ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें चहल समेत कई बड़े नेता और पुलिस अधिकारी नामजद थे.

गोली चलने का पता लगते ही पुलिस पहुंची

पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चहल को अस्पताल पहुंचाया. जांच जारी है और जल्द ही पूरी जानकारी सामने आएगी. यह घटना पंजाब पुलिस के पुराने मामलों को फिर से चर्चा में ला रही है. चहल की हालत पर सभी की नजरें टिकी हैं.

दोबारा नहीं होगी बच्ची की गवाही! SC ने पलटा गुजरात HC का फैसला, जानें क्या है मामला?

Bharat Express Desk

Recent Posts

बख्तियारपुर के इंजीनियर ने कैसे बनाया बिहार का पावर ग्रिड? समझिए नीतीश कुमार की ‘इंजीनियर्ड पावर’ की कहानी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति को अक्सर ‘इंजीनियर्ड पावर’ कहा जाता है. बख्तियारपुर…

2 minutes ago

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

6 minutes ago

सोना खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! दिल्ली में 2600 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी भी 5000 रुपए लुढ़की

Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…

13 minutes ago

शराब तस्करी के आरोप में जेल गई नेहा झा को मिली बेल, 25 दिन बाद आएगी जेल से बाहर

Neha Jha Bail: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में 75 लीटर विदेशी शराब के साथ…

14 minutes ago

अमेरिका-चीन में 30 अरब डॉलर पर टैरिफ घटा, हाथ मिलाते ही भारत को कितना हो सकता है नुकसान?

US China Trade Deal: अमेरिका और चीन ने वॉशिंगटन वार्ता के बाद 30 अरब डॉलर…

41 minutes ago

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

1 hour ago