क्राइम

Raja Raghuvanshi murder case: सोनम और उसके प्रेमी की तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, आखिर कैसे शुरू हुआ उनका रिश्ता, जानें सबकुछ…

Raja Raghuvanshi murder case:  इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या (Raja raghuvanshi murder case) के मामले में पुलिस ने राजा की पत्नी सोनम सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. राजा रघुवंशी की हत्या मामला इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. अब सोनम रघुवंशी (Sonam raghuvanshi)और उसके कथित आशिक राज कुशवाहा (Raj Kushwaha) की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि यह तस्वीर सोनम के शादी से पहले की है. जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं.

काफी समय से अफेयर में थे सोनम और राज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम और राज कुशवाहा पहले से अफेयर में थे. इनके रिश्ते की जानकारी सोनम के परिजनों को मिल चुकी थी. जिसके बाद आनन-फानन में सोनम रघुवंशी की शादी राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) से कराई गई. जिससे सोनम काफी नाराज थी. शादी के बाद सोनम अपने पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून पर मेघालय गई. जहां साजिश के तहत उसने पति राजा रघुवंशी को रास्ते से हटा दिया. हालांकि पुलिस ने ये भेद खोल दिया. इस मामले में पुलिस ने सोनम रघुवंशी और उसके आशिक राज कुशवाहा के साथ 3 अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.

कैसे शुरू हुई दोनों में आशिकी

सोनम का मायका इंदौर के खरचा में है. जहां सोनम के परिवार का कारोबार है. इसी दुकान में राज कुशवाहा (Raj Kushwaha) काम करता था. वहीं सोनम वहां पर एचआर के पद पर काम कर रही थी. इसी दौरान सोनम और राज कुशवाहा रिलेशनशिप में आए.

ये भी पढ़ें– “हां मैं पति की हत्या की साजिश में थी शामिल”, सोनम ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया जुर्म

सबके सामने भाई-बहन जैसा रिश्ता रखते थे दोनों

राज कुशवाहा और सोनम कितने शातिर थे इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों सबके सामने भाई-बहन जैसा रहते थे. राज सोनम से 5 साल छोटा है. वह सोनम को सबके सामने दीदी कहकर बुलाता था, लेकिन अकेले में दोनों के बीच गर्लफ्रैंड-ब्वॉयफ्रैंड जैसा रिश्ता था. सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी के मुताबिक सोनम सबके सामने राज को भाई बोला करती थी. यहां तक कि वह पिछले तीन साल से राज को राखी भी बांधती थी.

पुलिस के सामने सोनम ने जुर्म किया कबूल

बुधवार को मेघालय पुलिस ने राज कुशवाहा और सोनम को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की. जहां सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने की बात कबूल ली है. वहीं सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने सोनम को फांसी की सजा देने की अपील की है.

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

7 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

7 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

8 hours ago