Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“हां मैं पति की हत्या की साजिश में थी शामिल”, सोनम ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया जुर्म

मेघालय पुलिस की एसआईटी ने सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की. पुलिस ने 42 सीसीटीवी फुटेज, खून से सनी जैकेट सहित कई अन्य सबूतों को दोनों के सामने रखा. जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

Sonam Raghuwanshi Case

Sonam Raghuwanshi Case

इंदौर के राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. मेघालय पुलिस के अनुसार सोनम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में सोनम ने रोते-रोते बताया कि “हां मैं अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश में शामिल थी”.

गौरतलब है कि मेघालय पुलिस की एसआईटी ने सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की. इस दौरान एसआईटी के द्वारा पेश किए गए सबूतों को सोनम नकार नहीं सकी और फूट-फूट कर रोने लगी. जानकारी के अनुसार पुलिस ने 42 सीसीटीवी फुटेज, खून से सनी जैकेट सहित कई अन्य सबूतों को दोनों के सामने रखा. सबूतों को देखकर सोनम टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

3 सुपारी किलर्स की मदद से कराई राजा की हत्या

पुलिस की पूछताछ में सोनम ने बताया कि उसने राज कुशवाहा और तीन सुपारी किलर्स विशाल उर्फ विक्की ठाकुर, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची.

पुलिस की जांच में आरोपियों ने बताया कि सोनम ने हनीमून के बहाने राजा रघुवंशी को मेघालय के सोहरा इलाके में ले जाकर सुपारी किलर्स को उसकी लोकेशन भेजी थी. जिसके बाद सुपारी किलर्स ने इस वारदात को अंजाम दिया था. राजा की हत्या के बाद सोनम ने राजा के सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी और राजा की एक साथ तस्वीर पोस्ट की. जिसमें उसने लिखा था ‘सात जन्मों का साथ है’. पुलिस के अनुसार सोनम ने ये पोस्ट जांच को भटकाने के इरादे से किया था.
ये भी पढ़ें- “सोनम से मेरे सारे रिश्ते खत्म, मैं दिलवाऊंगा बहन को फांसी,” राजा के घर पहुंचा सोनम का भाई, परिजनों से मिलकर हुआ भावुक

राजा की हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

वारदात को अंजाम देने के बाद सोनम होटल लोट आई और खाना खाया था. जबकि सोनम ने अपनी सास को फोन कर अपरा एकादशी व्रत रखने की बात बताई थी. बता दें कि, पुलिस ने राजा की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया है.

9 जून को सोनम ने किया सरेंडर

मेघालय पुलिस के अनुसार सोनम राजा को खत्म कर राज कुशवाहा के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी. पुलिस ने सोनम, उसके कथित आशिक और तीनों किलर्स को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं सोनम ने 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital