क्राइम

रांची रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन नार्कोस’: 12.7 किलो गांजे के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार, जानें RPF की मुस्तैदी से कैसे 9 पैकेट हुए बरामद

मधुकर आनंद


रांची रेलवे स्टेशन पर नशे की बड़ी खेप लेकर पहुंचे एक युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. ऑपरेशन ‘NARCOS’ के तहत RPF फ्लाइंग टीम रांची और RPF पोस्ट रांची की संयुक्त कार्रवाई में प्लेटफॉर्म नंबर 01(A) पर जांच के दौरान युवक के बैग से 12.700 किलो गांजा बरामद किया गया. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई गई है.

गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के रोहतास निवासी करीब 29 वर्षीय असगर खान के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उसके काले रंग के बैग और मिट्टी रंग के ट्रॉली बैग से गांजा के कुल नौ पैकेट बरामद हुए. वजन करने पर गांजे की कुल मात्रा 12.700 किलोग्राम पाई गई.

बौध से झारसुगुड़ा होते हुए रांची पहुंचा

पूछताछ में आरोपी ने आरपीएफ को बताया कि उसे गांजा ओडिशा के बौध में राजा नामक व्यक्ति ने दिया था. इसके बाद वह बस से बौध से झारसुगुड़ा पहुंचा और वहां से ट्रेन संख्या 13426 एक्सप्रेस से रांची आया. उसके पास झारसुगुड़ा से रांची का अनारक्षित रेलवे टिकट भी मिला.

जांच के दौरान पकड़ा गया

प्लेटफॉर्म पर जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर आरपीएफ टीम ने युवक को रोका. दोनों बैग की तलाशी लेने पर गांजा के पैकेट बरामद हुए. आरपीएफ ने गांजा, रेलवे टिकट और जब्ती से संबंधित दस्तावेज कब्जे में ले लिए.

आरोपी को जीआरपी को सौंपा

आरपीएफ ने गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी रांची को सौंप दिया है. मामले में NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की खेप किसे पहुंचाई जानी थी और इस तस्करी से जुड़े नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

महाराष्ट्र में 21 लाख का गांजा बरामद, घर के पीछे छिपाकर चला रहा था कारोबार; पुलिस ने ऐसे दबोचा

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

7 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

8 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

8 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

8 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

8 hours ago