क्राइम

‘हम तुम्हारे बाप हैं…’, सहरसा में मिड-डे मील की कवरेज करने गए पत्रकार को डॉक्टरों ने ऑपरेशन थियेटर में बंद कर पीटा

Saharsa Journalist Assault Case: सहरसा में मिड डे मील खाने से बच्चों के बीमार होने की घटना की रिपोर्टिंग करने पहुंचे एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. सदर अस्पताल में बच्चों की स्थिति की जानकारी लेने पहुंचे एक पत्रकार के साथ कुछ डॉक्टरों ने अभद्रता की और उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर बंद कर जमकर पीटा. पत्रकार ने आरोप लगाया है कि ऑपरेशन थिएटर के अंदर उनके साथ मारपीट की गई और डॉक्टरों ने उनके साथ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया.

यह घटना उस समय सामने आई जब बनगांव थाना क्षेत्र के बासुदेवा गांव स्थित मध्य विद्यालय में मिड डे मील खाने के बाद करीब दो दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. पत्रकार इसी मामले की रिपोर्टिंग के लिए सदर अस्पताल पहुंचा थे. आरोप है कि अस्पताल में बच्चों के इलाज और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के दौरान डॉक्टरों ने पत्रकार को रोक दिया और उनके साथ विवाद शुरू हो गया.

ऑपरेशन थियेटर के अंदर बंद कर पीटा

पत्रकार का आरोप है कि डॉक्टरों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें ऑपरेशन थिएटर के अंदर बंद कर दिया. इसी दौरान कथित तौर पर एक डॉक्टर ने पत्रकार से कहा, ‘हम तुम्हारे बाप हैं.’ घटना के बाद अस्पताल में पत्रकार की सुरक्षा और चिकित्सकों के व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, मारपीट के आरोपों पर संबंधित डॉक्टरों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है.

भोजन की थाली में मिली छिपकली

वहीं मिड डे मील खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बताया गया कि भोजन की एक थाली में छिपकली मिलने के बाद बच्चों में अफरा-तफरी मच गई. उस समय तक करीब दो दर्जन बच्चे खाना खा चुके थे. इसके बाद कई बच्चों को उल्टी, जी मिचलाने और बेहोशी जैसी शिकायत हुई.

ये भी पढ़ें- सीमा हैदर के बेडरूम में दिखी वकील एपी सिंह की तस्वीर, डांस वीडियो पर यूजर्स ने पूछा- सचिन कहां हैं?

कुछ बच्चों को बरियाही पीएचसी भेजा गया, जबकि 12 बच्चों को सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

एशियन गेम्स में भारत को क्रिकेट में गोल्ड मेडल, फाइनल में 20 रनों से PAK…

7 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

9 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

15 minutes ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

16 minutes ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

35 minutes ago

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

55 minutes ago