Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘हम तुम्हारे बाप हैं…’, सहरसा में मिड-डे मील की कवरेज करने गए पत्रकार को डॉक्टरों ने ऑपरेशन थियेटर में बंद कर पीटा

Saharsa Journalist Assault Case: सहरसा में मिड डे मील खाने से बच्चों के बीमार होने की घटना की रिपोर्टिंग करने पहुंचे एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पत्रकार ने आरोप लगाया है कि ऑपरेशन थिएटर के अंदर उनके साथ मारपीट की गई और डॉक्टरों ने उनके साथ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया.

saharsa-journalist-assault-doctors-beat-reporter-in-operation-theatre

सहरसा में मिड-डे मील की कवरेज करने गए पत्रकार को डॉक्टरों ने ऑपरेशन थियेटर में बंद कर पीटा (इमेज-Bharat Express)

Saharsa Journalist Assault Case: सहरसा में मिड डे मील खाने से बच्चों के बीमार होने की घटना की रिपोर्टिंग करने पहुंचे एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. सदर अस्पताल में बच्चों की स्थिति की जानकारी लेने पहुंचे एक पत्रकार के साथ कुछ डॉक्टरों ने अभद्रता की और उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर बंद कर जमकर पीटा. पत्रकार ने आरोप लगाया है कि ऑपरेशन थिएटर के अंदर उनके साथ मारपीट की गई और डॉक्टरों ने उनके साथ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया.

यह घटना उस समय सामने आई जब बनगांव थाना क्षेत्र के बासुदेवा गांव स्थित मध्य विद्यालय में मिड डे मील खाने के बाद करीब दो दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. पत्रकार इसी मामले की रिपोर्टिंग के लिए सदर अस्पताल पहुंचा थे. आरोप है कि अस्पताल में बच्चों के इलाज और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के दौरान डॉक्टरों ने पत्रकार को रोक दिया और उनके साथ विवाद शुरू हो गया.

ऑपरेशन थियेटर के अंदर बंद कर पीटा

पत्रकार का आरोप है कि डॉक्टरों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें ऑपरेशन थिएटर के अंदर बंद कर दिया. इसी दौरान कथित तौर पर एक डॉक्टर ने पत्रकार से कहा, ‘हम तुम्हारे बाप हैं.’ घटना के बाद अस्पताल में पत्रकार की सुरक्षा और चिकित्सकों के व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, मारपीट के आरोपों पर संबंधित डॉक्टरों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है.

भोजन की थाली में मिली छिपकली

वहीं मिड डे मील खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बताया गया कि भोजन की एक थाली में छिपकली मिलने के बाद बच्चों में अफरा-तफरी मच गई. उस समय तक करीब दो दर्जन बच्चे खाना खा चुके थे. इसके बाद कई बच्चों को उल्टी, जी मिचलाने और बेहोशी जैसी शिकायत हुई.

ये भी पढ़ें- सीमा हैदर के बेडरूम में दिखी वकील एपी सिंह की तस्वीर, डांस वीडियो पर यूजर्स ने पूछा- सचिन कहां हैं?

कुछ बच्चों को बरियाही पीएचसी भेजा गया, जबकि 12 बच्चों को सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital