क्राइम

व्हाट्सएप पर ‘तलाक-तलाक-तलाक’; बेगूसराय में विवाहिता से 17 लाख की ठगी, फिर देह व्यापार का दबाव

रवि शंकर शर्मा/बेगूसराय: बिहार के बेगुसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहरा-2 कलमबाग से तीन तलाक का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक महिला को उसके पति ने मोबाइल के व्हाट्सएप मैसेज के जरिए तीन तलाक दे दिया. पीड़िता ने बताया कि शादी के तीन महीने बाद ही ससुराल वालो ने 5 लाख रुपये दहेज की मांग करना शुरू कर दिया. मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना भी की गई. पिछले 2 सालों से वह थाना के चक्कर लगा रही है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही.

क्या है पूरा मामला?

बेगूसराय से तीन तलाक का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला को उसके पति ने मोबाइल के व्हाट्सएप मैसेज के जरिए तीन तलाक दे दिया. पीड़िता अब न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है. मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहरा-2 कलमबाग का है. पीड़िता रुकसाना खातून ने बताया कि 11 मार्च 2022 को उसकी शादी पोखरिया निवासी मोहम्मद मकबूल से हुई थी. निकाह के समय 51 हजार रुपये मेहर और दो भर सोना दिया गया था.

पैसों की वसूली का आरोप

पीड़िता के अनुसार, शादी के तीन महीने बाद ही ससुराल पक्ष ने 5 लाख रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी. मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की गई तथा उसे घर से निकाल दिया गया. समाज के हस्तक्षेप के बाद पति उसे वापस ले गया और दिल्ली लेकर चला गया. रुकसाना का आरोप है कि दिल्ली में कारोबार के नाम पर पति ने उसकी मां से 5 लाख रुपये लिए. इसके लिए उसकी मां ने गहने गिरवी रखे और कर्ज लिया.

इतना ही नहीं, बेटी के नाम पर बैंक में जमा 1 लाख 40 हजार रुपये की एफडी भी तुड़वा ली गई. पीड़िता का दावा है कि अब तक उसके परिवार से 16 से 17 लाख रुपये लिए जा चुके हैं.

हमला और धमकी का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि पैसे वापस मांगने पर उसके मायके पर हमला कराया गया, जिसमें वह और उसका भाई घायल हो गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना देने की सलाह दी, लेकिन पति ने माफी मांगकर मामला शांत करा दिया. जून 2023 में बेटे के जन्म के बाद कथित तौर पर प्रताड़ना और बढ़ गई. पीड़िता का आरोप है कि पति ने फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उसे देह व्यापार में धकेलने तक की बात कही. जब उसने साथ रहने की इच्छा जताई, तो उस पर हलाला की शर्त रखी गई.

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

रुकसाना का दावा है कि 20 फरवरी 2024 को उसके पति ने व्हाट्सएप पर ‘तीन तलाक’ लिखकर तलाक दे दिया. इसके बाद 17 मार्च 2024 को मैसेज के जरिए दूसरी शादी करने की जानकारी भी दी गई. देवर द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. पीड़िता का कहना है कि वह पिछले दो वर्षों से थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला. कभी फुलवरिया थाना तो कभी महिला थाना भेजा जाता है.

उसका आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद पति के दबाव में उस पर ही चोरी का मामला दर्ज कर दिया गया. उसके वकील अभिषेक जायसवाल का कहना है कि गंभीर धाराएं नहीं लगाई गईं और मामले में लापरवाही बरती गई.

प्रशासन पर उठे सवाल

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या ममता कुमारी ने बताया कि मोबाइल पर तीन तलाक देने का मामला संज्ञान में लिया गया है और संबंधित पुलिस पदाधिकारी से रिपोर्ट तलब की गई है. पुलिस ने दो दिन का समय मांगा है. उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता की जरूरत है और जागरूकता से ही तीन तलाक जैसी कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है.फिलहाल, इस घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. अब देखना होगा कि पीड़िता को न्याय कब तक मिल पाता है.

यह भी पढ़े: रंगभरी एकादशी पर अबीर-गुलाल से सराबोर हुई रामनगरी, हनुमान जी का ‘निशान’ लेकर सड़कों पर निकले नागा साधु

-भारत एक्सप्रेस 

Written By: Shubhra Rai (Intern)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

9 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

18 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

29 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

38 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

53 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

58 minutes ago