Psycho Killer Poonam Story: हरियाणा में पूनम नाम की एक महिला ने पानीपत, सोनीपत और गोहाना जैसे कई शहरों में कोहराम मचा दिया. एक पढ़ी-लिखी, शांत स्वभाव की दिखने वाली महिला पूनम, जिसे पड़ोसी सामान्य बहू समझते थे, चार मासूम बच्चों की हत्यारी निकली. हाल में ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
पूनम (Psycho Killer poonam) से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. 2019 में शादीशुदा इस बीएड ग्रेजुएट ने सुंदर बच्चों की खूबसूरती से जलन महसूस कर उन्हें पानी में डुबोकर मार डाला. उसके अपने तीन साल के बेटे समेत चारों हत्याएं पहले हादसों के रूप में दब गईं, लेकिन 1 दिसंबर 2025 को नौल्था गांव में हुई आखिरी वारदात ने पर्दा उठा दिया.
सोनीपत के भावड़ गांव में 2019 में पूनम (Psycho Killer poonam) की शादी नवीन से हुई, जो गोहाना में वॉशिंग सेंटर चलाते हैं. शादी के बाद पूनम ने बीएड की डिग्री हासिल की और परिवार में शांत, कम बोलने वाली बहू के रूप में जानी गई. 2021 में बेटे शुभम का जन्म हुआ, लेकिन भीतर ही भीतर उसकी मानसिक विकृति पनप रही थी.
पुलिस के अनुसार, पूनम (Psycho Killer poonam) सुंदर बच्चों को देखकर गुस्से और जलन में भर जाती, उन्हें मारकर मानसिक संतोष पाती. पति नवीन ने बताया, “वह बच्चों को पालती भी थी, मारती भी. इतनी सफाई से कि शक न हो.” परिवार ने कभी तांत्रिक एंगल पर विश्वास नहीं किया, यह सब पूनम का अकेला कारनामा था.
13 जनवरी 2023 को भावड़ गांव में पूनम की ननद पिंकी अपनी 11 साल की बेटी इशिका के साथ मायके आईं. शाम को पूनम ने इशिका को बहाने से बुलाया और पानी के हौद में डुबो दिया. इसे छिपाने के लिए उसने अपने बेटे शुभम को भी मार डाला. परिवार ने इसे फिसलन का हादसा माना. इशिका के पिता सतीश ने कहा, “हमें लगा किस्मत का खेल है, लेकिन वह डायन थी.” इसी तरह, 18 अगस्त 2025 को मायके सिवाह में भतीजी जिया (10 वर्ष) को पशु बाड़े के हौद में डुबो दिया. ताऊ का शक दबा दिया गया.
1 दिसंबर 2025 को नौल्था गांव में सतपाल की बेटी विधि (6 वर्ष) की शादी के दौरान पूनम (Psycho Killer poonam) ने उसे छत के टब में डुबो दिया. टब की उथली गहराई से शक हुआ. पूछताछ में पूनम टूट गई और कबूल किया कि जलन में चार हत्याएं कीं. ससुराल पक्ष सदमे में है. देवर प्रवीन बोले, “कभी शक न हुआ.” विधि की मां ने कहा, “उसे फांसी दो.” पुलिस अब पूनम की मानसिक जांच कर रही है, लोगों का कहना है कि वो साइकोपैथी का भयावह चेहरा है.
यह भी पढ़िए: इश्क इतना जानलेवा क्यों? नांदेड़ का सक्षम अकेला नहीं है…हर साल इतने सक्षम प्यार में गंवा देते हैं जान
INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…
रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…
मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…
Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…
Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…
इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…