क्राइम

रांची में चोरों ने लिखवाई एफआईआर, कहा- चोरी करने गए थे तो गांव वालों ने मिलकर पिटाई कर दी

चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस थानों में तो आए रोज शिकायतें दर्ज होती हैं, लेकिन रांची में इस बार चोरों ने ही गांव वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.चोरों का कहना है कि उन्होंने एक घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया तो गांव के लोगों ने मिलकर उन्हें बुरी तरह पीट दिया.

ग्रामीणों की पिटाई से चोरी करने घुसे लोगों में एक बुरी तरह जख्मी हो गया, जबकि तीन अन्य को भी चोटें आई हैं.उनके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे.घटना रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की है.चोरी के आरोप में पकड़े गए बंगाल के आसनसोल निवासी विजय कुमार ने एफआईआर में कहा है कि वह और उसके पांच साथी 4-5 जून की रात करीब एक बजे एक मकान में चोरी करने के इरादे से घुसे थे.सभी ने मिलकर घर की अलमारी से सोने की चेन और कुछ नगद निकाले.इसी दौरान मकान मालिक की नींद खुल गई.उसने ‘चोर-चोर’ का शोर मचाया तो सभी ने मिलकर उसका मुंह दबाया.इसके बाद भी वह काबू में नहीं आया तो उन्होंने उसे घर के पास एक कुएं के पास ले जाकर डुबोने की कोशिश की.

गांव वालों ने पकड़कर बुरी तरह पीटा

इसी बीच गांव वाले भी आ गए और उन्हें घेर लिया.विजय कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि गांव वालों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया है.उसके तीन अन्य साथियों कमलेश चौहान, पंकज डोम और जान सिंह की भी पिटाई की गई, जिससे उन्हें काफी चोट आई है.दो अन्य साथी माडू चौहान और करन चौहान भागने में सफल रहे.चोरी के आरोपी विजय कुमार ने पिटाई करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.5 जून की सुबह सत्यारी टोला के ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में जिन चार लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था, उनके खिलाफ उसी दिन एफआईआर दर्ज की गई थी.

बताया जाता है कि ये सभी चोर बहुचर्चित “लुंगी-बनियान” गिरोह के हैं.चोरी करने के दौरान ये लोग लुंगी-बनियान पहनते हैं और शरीर पर तेल लगाए रहते हैं, ताकि अगर कोई पकड़ने की कोशिश करे तो आसानी से खुद को छुड़ाकर भाग सकें.

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

17 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

33 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago