क्राइम

कूड़ा बीनने वाले 2 मासूमों से मैनपुरी में बर्बरता, ठंड में निर्वस्त्र कर बनाया मुर्गा, पिटाई का ये वीडियो देख आपका भी चढ़ जाएगा पारा

Child Abuse Incident In Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां देवी रोड पर दुर्गा मंदिर के पास एक कूड़ा बीनने वाले दो नाबालिग बच्चों को ठंड में निर्वस्त्र कर पीटा गया. बच्चों को मुर्गा भी बनाया और जमीन पर नाक रगड़ने के लिए मजबूर किया.

बच्चे रोते हुए हाथ जोड़कर दया मांगते रहे, लेकिन पीटने वाले नहीं रुके. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

लोग इस घटना पर आक्रोश जता रहे हैं. स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे डर से कांप रहे हैं और आसपास कुछ लोग खड़े हैं, लेकिन बच्‍चों को बचाया नहीं गया. पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया है. सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच चल रही है. तथ्यों की पुष्टि के बाद कार्रवाई की जाएगी.

मैनपुरी पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि कोतवाली इंस्पेक्टर को जांच के निर्देश दिए गए हैं. घटना शहर कोतवाली इलाके की है. यह वीडियो कई पत्रकारों ने शेयर किया है. इसमें बच्चों की पीड़ा साफ दिख रही है. समाज में ऐसी घटनाएं बच्चों के अधिकारों पर सवाल उठाती हैं. लोग सोशल मीडिया पर न्याय की मांग कर रहे हैं.

नशे में धुत सिपाही ने शाकाहारी भोजनालय में जबरदस्ती खाया मुर्गा, मना करने पर बोला जेल भिजवा दूंगा, वायरल हुआ वीडियो

Bharat Express Desk

Recent Posts

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

34 minutes ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

35 minutes ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

1 hour ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

2 hours ago