Child Abuse Incident In Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां देवी रोड पर दुर्गा मंदिर के पास एक कूड़ा बीनने वाले दो नाबालिग बच्चों को ठंड में निर्वस्त्र कर पीटा गया. बच्चों को मुर्गा भी बनाया और जमीन पर नाक रगड़ने के लिए मजबूर किया.
बच्चे रोते हुए हाथ जोड़कर दया मांगते रहे, लेकिन पीटने वाले नहीं रुके. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मैनपुरी में दो नाबालिग बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। न्याय की मांग तेज़।#ManpurChildAbuse #ViralVideo #ChildProtection @Uppolice pic.twitter.com/G2OdjEKuV8
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 20, 2025
लोग इस घटना पर आक्रोश जता रहे हैं. स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे डर से कांप रहे हैं और आसपास कुछ लोग खड़े हैं, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं गया. पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया है. सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच चल रही है. तथ्यों की पुष्टि के बाद कार्रवाई की जाएगी.
मैनपुरी पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि कोतवाली इंस्पेक्टर को जांच के निर्देश दिए गए हैं. घटना शहर कोतवाली इलाके की है. यह वीडियो कई पत्रकारों ने शेयर किया है. इसमें बच्चों की पीड़ा साफ दिख रही है. समाज में ऐसी घटनाएं बच्चों के अधिकारों पर सवाल उठाती हैं. लोग सोशल मीडिया पर न्याय की मांग कर रहे हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

