क्राइम

मुंबई एयरपोर्ट पर 62 करोड़ की कोकीन के साथ महिला गिरफ्तार, तस्करी का तरीका जानकर दंग रह जाएंगे आप

रिपोर्ट- आंचल, मुंबई

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक भारतीय महिला को 62 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन (cocaine) के साथ गिरफ्तार किया है. यह महिला कतर की राजधानी दोहा से मुंबई पहुंची थी.

डीआरआई को मिली थी गुप्त सूचना

DRI अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला अंतरराष्ट्रीय मार्ग से भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर मुंबई आ रही है. जब महिला मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची, तो अधिकारियों ने उसे रोका और उसके सामान की तलाशी ली. जांच के दौरान अधिकारियों को उसके बैग में रखे बिस्किट और चॉकलेट के डिब्बों में कुछ संदिग्ध सामग्री मिली.

कैप्सूल में छिपाई गई थी cocaine

गहन जांच में सामने आया कि इन डिब्बों में बड़ी ही चतुराई से 300 कैप्सूल छिपाए गए थे, जिनमें उच्च गुणवत्ता वाला कोकीन (cocaine) भरा हुआ था. जब्त की गई कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 62 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पूछताछ में महिला ने माना कि वह यह ड्रग्स दोहा से मुंबई तस्करी कर लाई थी और यह पूरी तस्करी अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा है.

महिला को DRI ने किया गिरफ्तार

DRI अधिकारियों ने तुरंत महिला को NDPS (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टेंस) अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया. अब इस मामले में आगे की जांच चल रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि इस रैकेट के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह ड्रग्स नेटवर्क कितने बड़े स्तर पर फैला हुआ है.

यह भी पढ़ें- दुर्घटना के बाद एहतियातन रोकी गई उड़ानों की आंशिक बहाली, अक्टूबर से पूरी तरह चालू होंगी एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय सेवाएं

इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है और इससे यह भी स्पष्ट होता है कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया भारत जैसे देशों में ड्रग्स की आपूर्ति के लिए किस हद तक नई तरकीबें अपना रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

10 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

15 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

30 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

35 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

48 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

49 minutes ago